वॉट्सएप पर सीसीआई के 213 करोड़ रुपये के जुर्माने के खिलाफ मेटा पहुंचा ‘एनसीएलएटी’

नई दिल्ली । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा ने सोमवार को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) का दरवाजा खटखटाया। इसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के हाल के आदेश को चुनौती द‍िया गया है। इस आदेश में वॉट्सऐप के 2021 प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को लेकर फर्म पर 213 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

पिछले साल नवंबर में, प्रतिस्पर्धा नियामक ने वॉट्सएप को निर्देश दिया था कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर एकत्र किए गए यूजर डेटा को विज्ञापन उद्देश्यों के लिए दूसरे मेटा प्रोडक्ट या कंपनियों के साथ पांच साल की अवधि के लिए साझा न करे। साथ ही मेटा पर अपने प्रमुख स्थान का कथित रूप से दुरुपयोग करने के लिए 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया।

मेटा ने अब एनसीएलएटी को सूचित किया है कि सीसीआई के आदेश का पूरे उद्योग पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा और इसलिए, मामले में तत्काल सुनवाई की आवश्यकता होगी।

अब यह मामला 16 जनवरी को अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष सुनवाई के लिए आएगा।

देश में वॉट्सएप के 500 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।

पिछले साल, जब सीसीआई ने वॉट्सऐप को निर्देश दिया था कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर एकत्र किए गए यूजर डेटा को विज्ञापन उद्देश्यों के लिए पांच साल की अवधि के लिए दूसरे मेटा प्रोडक्ट या कंपनियों के साथ साझा न करें, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह सीसीआई के फैसले से असहमत है और अपील करने की योजना बना रहा है।

सीसीआई के आदेश के अनुसार, “वॉट्सऐप द्वारा 2021 पॉलिसी अपडेट ‘इसे लें या छोड़ दें’ के आधार पर पेश किया गया था, जो कि एक्ट के तहत अनुचित शर्तों को दिखाती है।

क्योंकि यह सभी यूजर्स को एक्सपेंडेड डेटा कलेक्शन शर्तों को स्वीकार करने और बिना किसी ऑप्ट-आउट के मेटा ग्रुप के भीतर डेटा शेयर करने के लिए बाध्य करती है।”

मेटा के प्रवक्ता ने जवाब देते हुए कहा कि 2021 के वॉट्सएप अपडेट ने लोगों के पर्सनल मैसेज की प्राइवेसी को नहीं बदला और उस समय इसे यूजर्स के लिए एक विकल्प के रूप में पेश किया गया था।

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, “हमने यह भी सुनिश्चित किया कि इस अपडेट के कारण किसी का भी अकाउंट डिलीट न हो या वॉट्सएप सर्विस की फंक्शनैलिटी न खोई जाए।

अपडेट वाट्सएप पर ऑप्शनल बिजनेस फीचर्स शुरू करने के बारे में था और इस बारे में और अधिक पारदर्शिता प्रदान करता था कि हम डेटा कैसे एकत्र करते हैं और उसका उपयोग कैसे करते हैं।”

–आईएएनएस

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

चीन के बंद ऐप इकोसिस्टम से अटकी एजेंटिक एआई की राह: रिपोर्ट

नई दिल्ली । चीन के डोबाओ फोन विवाद पर एक र‍िपोर्ट सामने आई है। र‍िपोर्ट में कहा गया है क‍ि एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तभी सफल हो सकती है, जब वह...

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इस हफ्ते एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से की 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी

नई दिल्ली । इजरायल-ईरान युद्ध के बीच बीते हफ्ते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाजार से 21,831 करोड़ रुपए की निकासी की है। यह जानकारी एक्सचेंज की ओर...

एआई से मैन्युफैक्चरिंग एमएसएमई को 2035 तक मिल सकता है 150 अरब डॉलर का फायदा: रिपोर्ट

नई दिल्ली । एआई भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है। अनुमान है कि 2035 तक एआई इस सेक्टर...

भारत-फिनलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम; व्यापार, टेक्नोलॉजी और निवेश पर बढ़ेगा फोकस

मुंबई । देश की आर्थिक राजधानी में शनिवार को भारत-फिनलैंड प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महाराष्ट्र के उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग के सचिव डॉ. अनबलगन...

कतर के ऊर्जा मंत्री की चेतावनी, अगर युद्ध जारी रहा तो कच्चा तेल कुछ हफ्तों में 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा

नई दिल्ली । कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में युद्ध "कुछ दिनों" तक जारी रहने से खाड़ी देशों के निर्यातकों को अप्रत्याशित...

पीयूष गोयल ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कनाडा के सस्केचेवान राज्य के प्रीमियर स्कॉट मो और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात...

एआईएफ के लिए सेबी का नया नियम : अब एनुअल रिपोर्ट अनिवार्य, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा

नई दिल्ली । सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) के लिए रेगुलेटरी रिपोर्टिंग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यह बदलाव एआईएफ को कंप्लायंस बोझ...

एक्स ने एआई से बने युद्ध के वीडियो पर शुरू की कार्रवाई, अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी

नई दिल्ली । एलॉन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम में बड़े बदलावों की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह...

छह साल में बढ़ी गरीबी और असमानता, पाकिस्तान योजना आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के योजना आयोग द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले छह वर्षों के दौरान पाकिस्तान में असमानता और गरीबी दोनों में उल्लेखनीय...

मिडिल ईस्ट के मुश्‍क‍िल हालातों में फंसे लोगों के ल‍िए राहत, इंडिगो ने शुरू कीं उड़ानें

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों को निकालने के ल‍िए अपनी सेवाएं शुरू कर दी...

ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ...

admin

Read Previous

बीजापुर में नक्सलियों का हमला, आईईडी ब्लास्ट में नौ जवान शहीद

Read Next

‘पाताल लोक 2’ का ट्रेलर आउट, प्रवासी मजदूरों की खोज में निकले हाथी राम चौधरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com