बीजापुर में नक्सलियों का हमला, आईईडी ब्लास्ट में नौ जवान शहीद

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे जवानों के वाहन को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। इस घटना में नौ जवान शहीद हुए हैं।

नक्सल प्रभावित कुटरू से बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों द्वारा जवानों से भरे पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस हमले में अब तक नौ जवानों के शहीद होने की पुष्टि एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने की है।

नक्सलियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। तभी दोपहर के लगभग दो बजे बीजापुर जिले के थाना कुटरू के अंतर्गत अंबेली गांव के पास नक्सिलयों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ा दिया। इसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के आठ जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई।

इस घटना पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में आठ जवानों सहित वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।”

वहीं बीजापुर आईईडी ब्लास्ट पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं सभी जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। यह नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत है। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं दिया जाएगा। इस कायराना हरकत का जवाब दिया जाएगा। हमारी सरकार का संकल्प 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त करने का है, जिसमें हम सफल होंगे।

कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, “बीजापुर से आ रही खबर बेहद दुखद है। बीजापुर के कुटरू में माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा द‍िया। इस दुखद घटना में हमारे आठ जवान और एक वाहन चालक के शहीद होने की सूचना है। हम सब शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी शहादत को कोटि-कोटि सलाम करते हैं। लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।”

–आईएएनएस

भारत और अमेरिका ने जेडब्ल्यूजी की 21वीं बैठक की, आतंकवाद के खिलाफ आपसी सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच काउंटर टेररिज्म (सीटी) पर इंडिया-अमेरिका जॉइंट वर्किंग ग्रुप (जेडब्ल्यूजी) की 21वीं बैठक और 7वां डेजिग्नेशन डायलॉग (सूचीकरण संवाद) का आयोजन हुआ। बैठक...

वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम किसी भी स्थिति में शामिल न हो: केशव प्रसाद मौर्य

मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मिर्जापुर जनपद में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और एसआईआर की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने...

टीएमसी ने कोलकाता में मनाया एकता दिवस, विपक्ष पर लगाया धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए रैलियों और जनसभाओं के साथ 'समहति दिवस' (एकता दिवस) मनाया। टीएमसी के...

अमेरिकी कंपनियों में घरेलू कर्मचारियों की अनदेखी पर उठे सवाल, एच-1बी वीजा के कमर्शियल इस्तेमाल की जांच की मांग

वॉशिंगटन । अमेरिका के एक वरिष्ठ सीनेटर ने शुक्रवार को ट्रंप सरकार से एच-1बी वीजा के कमर्शियल इस्तेमाल की संघीय जांच तेज करने की अपील की। ​​उन्होंने चेतावनी दी कि...

जन्म के आधार पर नागरिकता: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट तय करेगा ट्रंप के कार्यकारी आदेश का भविष्य

वाशिंगटन । अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला करने पर सहमति जताई है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह एग्जीक्यूटिव ऑर्डर कानूनी है या नहीं, जिसमें अमेरिका में...

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर फिर गरमाया माहौल, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर एक बार फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा अपडेट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर दोनों देशों की...

पाकिस्तान में वकीलों की आवाज को दबाने के लिए कोर्ट को बनाया जा रहा हथियार, मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप की मांग

क्वेटा । एक प्रमुख मानवाधिकार समूह बलूच यकजेहती कमेटी (BYC) ने पाकिस्तानी वकीलों के खिलाफ ट्रायल की निंदा की है और आरोप लगाया है कि उन्हें ऐसे अपराध के लिए...

पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात को अमेरिकी मीडिया ने बताया भारत का ‘संतुलनकारी’ दांव

वॉशिंगटन । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। खासकर अमेरिकी मीडिया में पुतिन और पीएम...

अमेरिका ने 2026 के जी-20 से समिट से दक्षिण अफ्रीका को किया बाहर, पोलैंड को न्योता

वाशिंगटन । अमेरिका अगले साल मियामी में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित नहीं करेगा। अमेरिका ने इस हफ्ते के पहले दिन जी-20 की अध्यक्षता...

व्हाइट हाउस का दावा : 2026 फीफा वर्ल्ड कप सबसे सुरक्षित, स्वागत योग्य और यादगार होगा

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इतिहास के सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही दुनिया...

पाकिस्तान में दमनकारी कार्रवाई का शोर अमेरिका तक पहुंचा, 42 अमेरिकी सांसदों ने रुबियो को लिखी चिट्ठी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में हो रहे दमनकारी अभियानों का शोर अमेरिका तक पहुंच रहा है। इस सिलसिले में भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस सदस्य महिला प्रमिला जयपाल और कांग्रेस सदस्य...

ट्रंप का दावा: 18 ट्रिलियन डॉलर के निवेश से अगले साल आएंगे ज्यादा रोजगार, कम होगी महंगाई

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार हुआ है। उनके अनुसार, अमेरिका में अभी...

admin

Read Previous

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक को ठहराया जायज, कहा- जरुरत पड़ने पर फिर करेंगे ऐसे हमले

Read Next

वॉट्सएप पर सीसीआई के 213 करोड़ रुपये के जुर्माने के खिलाफ मेटा पहुंचा ‘एनसीएलएटी’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com