‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ में आपका स्वागत है, ‘जहां विचार हाईवे पर चलते हैं और सपने इंजन को ईंधन देते हैं’

नई दिल्ली । छोटे शहरों में भी नवाचार केंद्रों की चमक में एक शांत क्रांति हो रही है। फिल्म निर्माता और अभिनेता शशि वर्मा की नई निर्देशकीय प्रोजेक्ट ‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ देश के अगले बड़े परिवर्तन को लेकर एक बड़ा सिनेमाई अभियान है।

सिर्फ जगहों का दस्तावेजीकरण करने के बजाय, यह श्रृंखला देश भर में फैले नवाचार और उद्यमिता की भावना में गहराई से उतरती है, महत्वाकांक्षा और बदलाव की शक्तिशाली कहानियों को कैद करती है।

शशि वर्मा ने कहा, “मैंने अपना करियर कैमरे को फेस करने के साथ शुरू किया, लेकिन यात्रा के दौरान कहीं न कहीं, मैं इसके पीछे जुनूनी हो गया कि असल में कैमरे के पीछे क्या होता है। खास कर तब जब कहानियां वास्तविकता पर आधारित हों और इस देश की मिट्टी से उपजी हों।”

‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ आम कहानियों से अलग कुछ बेहद जरूरी को दिखाती है। यह कहानी भारत के चेंजमेकर्स की स्पिरिट को बताती है।

धूल भरी गलियों से लेकर चहल-पहल वाले को-वर्किंग स्पेस तक, टियर-2 शहरों से लेकर उभरते टेक हब तक, यह सीरीज भविष्य का निर्माण करने वाले युवा दूरदर्शी लोगों को ट्रैक करती है।

इस सीरीज को अलग-अलग शैलियों का मिश्रण वास्तव में अलग बनाता है। यह डॉक्यूमेंट्री, इकोनॉमिक एक्सप्लोरेशन और ह्यूमन ड्रामा के साथ एक 100 प्रतिशत ऑथेंटिक सीरीज है।

वर्मा की निर्देशन से जुड़ी अप्रोच इमोशनल ट्रूथ और सिनेमैटिक इंटीमेसी पर आधारित है। यह उन संस्थापकों के जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाता है, जिनके इनोवेशन बोर्डरूम से नहीं बल्कि बैकयार्ड और गलियों से शुरू होते हैं।

वर्मा ने कहा, “यह मेरे लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है। इसमें कोई स्क्रिप्ट और रीटेक नहीं है। यह असली लोगों, सच्ची भावनाओं से जुड़ी कहानियां हैं, जिसमें कई ऐसे मोमेंट्स हैं, जो आपको आश्चर्यचकित कर देंगे।”

इस सीरीज के लिए शोध और लेखन का नेतृत्व पूर्व पत्रकार निशात शमशी ने किया है, जो कहानियों में गहराई और पत्रकारिता की क्वालिटीज शामिल करते हैं।

सफल अभिनेता और लेखक चंदन आनंद क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए हैं, जो यात्रा को एक मजबूत दृश्य और भावनात्मक पहचान प्रदान करते हैं।

वर्मा के साथ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध भी शामिल हुई हैं, जिनकी भावपूर्ण कहानी हर एपिसोड में गहराई जोड़ती है।

मशहूर अभिनेता सनी हिंदुजा, जिन्हें ‘संदीप भैया’ के नाम से जाना जाता है, सीरीज के सूत्रधार के रूप में एक अनूठी कहानी कहने की शैली को जोड़ते हैं।

हिंदुजा खुद दृढ़ता और कड़ी मेहनत से अर्जित सफलता के प्रतीक हैं।

हिंदुजा ने कहा, “अगर सपनों को विश्वास और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ाया जाए, तो सबसे छोटा स्टार्टअप भी एक ब्लॉकबस्टर कहानी बन सकता है। मैंने भी मामूली सपनों के साथ शुरुआत की थी। रास्ते में असफलताएं भी आईं, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी, क्योंकि जब आपका जुनून आपका स्टार्टअप बन जाता है तो रास्ता खुद-ब-खुद बनने लगता है।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत स्टार्टअप यात्रा उन लाखों उद्यमियों की आवाज है, जिन्होंने बहुत कम से शुरुआत की और अब अथक दृढ़ता के साथ इतिहास को फिर से लिख रहे हैं। यह छोटे शहरों और गांवों में बैठे उन लोगों को दुनिया के सामने लाने की एक शानदार कोशिश है, जो कल के लिए एक नया सपना संजो रहे हैं।”

अक्टूबर स्काई द्वारा संकल्पित और समर्थित सीरीज सामाजिक रूप से जागरूक कहानी कहने पर ध्यान केंद्रित करती है।

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा, “हमें ‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ का समर्थन करते हुए खुशी हो रही है, जो एक आकर्षक पहल है और भारत के भविष्य को आकार देने वाली उद्यमशीलता की भावना को दर्शाती है। यह डॉक्यूमेंट्री प्रसार भारती के देश भर से परिवर्तनकारी कहानियों को प्रदर्शित करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह वेव्स ओटीटी पर उपलब्ध होगी, जो यह सुनिश्चित करेगी कि ये प्रेरक कथाएं देश भर के दर्शकों तक पहुंचें और हर स्तर पर इनोवेशन के साथ लोगों को प्रोत्साहित करे।”

वर्मा कैमरे के पीछे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन यात्रा अभी भी जारी है।

एक अभिनेता के रूप में वे वर्तमान में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशकों के साथ दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इसमें नितिन चंद्रा की ‘छठ’ और अमोल गोले की ‘लक्ष्मी मरियम’ फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, वे पंचायत सीजन 4 में दिखाई देंगे, जो दिखाता है कि कहानी कहने का उनका जुनून कैमरे के पीछे और सामने दोनों जगह है।

‘भारत स्टार्टअप यात्रा’ सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि एक मूवमेंट है। एक जोशीली टीम के साथ, यह एक नए भारत की कहानी बता रहा है, जो बोल्ड, दृढ़ और दुनिया के लिए तैयार है।

–आईएएनएस

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

admin

Read Previous

कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, इस दल का ये चेहरा नहीं मुखौटा है: सुधांशु त्रिवेदी

Read Next

राजनाथ सिंह और जापानी रक्षा मंत्री के बीच मुलाकात, पहलगाम हमले के बाद मिले समर्थन का भारत ने जताया आभार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com