वॉरेन बफेट की तारीफ में बोले टिम कुक, उनके ज्ञान ने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया

नई दिल्ली । दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी एप्पल के सीईओ टिम कुक ने रविवार को वॉरेन बफेट की प्रशंसा की और कहा उनके ज्ञान अनगिनत लोगों को प्रेरित किया।

कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि कैसे बफेट के ज्ञान ने उन्हें सहित अनगिनत व्यक्तियों को प्रेरित किया है और कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानना एक बड़ा सौभाग्य है।

कुक ने सोशल मीडिय पोस्ट में कहा, “वॉरेन जैसा व्यक्ति पहले कभी नहीं हुआ और अनगिनत लोग,जिनमें मैं भी शामिल हूं, उनकी ज्ञान से प्रेरित हुए हैं। उन्हें जानना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि वॉरेन बर्कशायर को ग्रेग जैसे अच्छे हाथों में छोड़कर जा रहे हैं।”

94 वर्षीय दिग्गज निवेशक बफेट ने वार्षिक बैठक में बर्कशायर हैथवे के सीईओ पद छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने इस संस्था का करीब 60 वर्षों तक नेतृत्व किया और इसे 1.16 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनाया।

बफेट के उत्तराधिकारी ग्रेग एबेल होंगे, जो फिलहाल बर्कशायर हैथवे के नॉन-इंश्योरेंस बिजनेस के वाइस चेयरमैन हैं।

एबेल को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था, फिर भी यह घोषणा उनके लिए भी एक आश्चर्य की बात थी।

बफेट ने बैठक में आए लोगों को बदलाव के बारे में सहजता से बताया। बैठक समाप्त होने पर उन्होंने कहा, “यह आज की सबसे बड़ी खबर है। आने के लिए धन्यवाद,” जिससे बोर्ड और एबेल खुद चौंक गए।

बर्कशायर हैथवे को बफेट ने पूर्व वाइस चेयरमैन चार्ली मुंगर के साथ मिलकर खड़ा किया है।

उनके मार्गदर्शन में कंपनी ने बीमा से लेकर रेलमार्ग तक कई तरह के व्यवसायों का अधिग्रहण किया और खुद को अमेरिकी अर्थव्यवस्था के प्रतिबिंब के रूप में स्थापित किया।

वॉरेन बफेट का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल है। फोर्ब्स के मुताबिक, उनके पास 168 अरब डॉलर की संपत्ति है और वे दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 सैन्यकर्मियों की मौत

Read Next

सिख नरसंहार को लेकर राहुल गांधी की माफी राजनीतिक ढोंग, वह सिखों से सिर्फ नफरत करते हैं : मंजिंदर सिंह सिरसा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com