भारत का स्मार्टफोन मार्केट 2025 में निरंतर गति के साथ बढ़ने के लिए तैयार

नई दिल्ली । भारत का स्मार्टफोन मार्केट शिपमेंट को लेकर सिंगल डिजिट ग्रोथ के साथ 2025 में मध्यम वृद्धि के साथ बढ़ेगा। एक लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है कि मार्केट 5जी अपग्रेड, प्रीमियम फोन के बढ़ते ट्रेंड और ग्राहकों की कनेक्टेड डिवाइस इकोसिस्टम को लेकर बढ़ती मांग के साथ निरंतर गति के साथ बढ़ता रहेगा।

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट बताती है कि भारत के स्मार्टफोन मार्केट ने सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाई। मार्केट में यह वृद्धि फेस्टिव सीजन, 5जी अपनाने और ग्राहकों के प्रीमियम की ओर बढ़ते आकर्षण की वजह से देखी गई। इसके अलावा, प्रीमियम उत्पादों को बढ़ावा देने में एप्पल, वीवो और मटोरोला की भूमिका अहम रही।

2025 की तीसरी तिमाही में वैल्यू को लेकर एप्पल 30 प्रतिशत शेयर के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद 22 प्रतिशत शेयर के साथ सैमसंग का स्थान रहा।

वीवो ने 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ 5जी स्मार्टफोन मार्केट को लीड किया और इसके बाद 16 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर सैमसंग रहा।

सीएमआर में इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप (आईआईजी) के एनालिस्ट पंकज जादली ने कहा, “वर्तमान फेस्टिव और ईयर-एंड सेल शिपमेंट को बढ़ावा देने में अहम होगी। इसमें प्रीमियम और उबर-प्रीमियम सेगमेंट मेन ग्रोथ इंजन रहेंगे, जिसे एप्पल, सैमंसग, वनप्लस के फ्लैगशिप मॉडल लीड करेंगे।”

इस तिमाही में 5जी स्मार्टफोन ने कुल शिपमेंट में 89 प्रतिशत का योगदान दिया, जो कि सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है। इसके अलावा, 6000-10,000 रुपए के प्राइस बैंड में आने वाले 5जी स्मार्टफोन ने सालाना आधार पर 1600 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज करवाई है, जो कि सस्ते 5जी स्मार्टफोन की तेजी से बढ़ती मांग को दिखाता है।

सीएमआर में इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप (आईआईजी) की सीनियर एनालिस्ट मेनका कुमारी ने कहा कि फेस्टिव सीजन के साथ प्रमोशनल कैंपेन और आसान ईएमआई स्कीम ने ग्राहकों को फोन अपग्रेड करने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ भारत के वैल्यू-फॉर-मनी और अफोर्डेबल 5जी स्मार्टफोन सेगमेंट को एक नया आकार मिला।

मेनका ने आगे कहा, “जहां एक ओर फीचर फोन की बिक्री को लेकर लगातार गिरावट दर्ज की गई वहीं प्रीमियम स्मार्टफोन में डबल-डिजिट में वृद्धि रही, जो दिखाता है कि स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।”

रिपोर्ट बताती है कि 2025 की तीसरी तिमाही में 2जी फीचर फोन सेगमेंट को लेकर सालाना आधार पर 14 प्रतिशत और 4जी फीचर फोन को लेकर सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

–आईएएनएस

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

चीन के बंद ऐप इकोसिस्टम से अटकी एजेंटिक एआई की राह: रिपोर्ट

नई दिल्ली । चीन के डोबाओ फोन विवाद पर एक र‍िपोर्ट सामने आई है। र‍िपोर्ट में कहा गया है क‍ि एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तभी सफल हो सकती है, जब वह...

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इस हफ्ते एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार से की 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी

नई दिल्ली । इजरायल-ईरान युद्ध के बीच बीते हफ्ते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाजार से 21,831 करोड़ रुपए की निकासी की है। यह जानकारी एक्सचेंज की ओर...

एआई से मैन्युफैक्चरिंग एमएसएमई को 2035 तक मिल सकता है 150 अरब डॉलर का फायदा: रिपोर्ट

नई दिल्ली । एआई भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है। अनुमान है कि 2035 तक एआई इस सेक्टर...

भारत-फिनलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम; व्यापार, टेक्नोलॉजी और निवेश पर बढ़ेगा फोकस

मुंबई । देश की आर्थिक राजधानी में शनिवार को भारत-फिनलैंड प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महाराष्ट्र के उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग के सचिव डॉ. अनबलगन...

कतर के ऊर्जा मंत्री की चेतावनी, अगर युद्ध जारी रहा तो कच्चा तेल कुछ हफ्तों में 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा

नई दिल्ली । कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में युद्ध "कुछ दिनों" तक जारी रहने से खाड़ी देशों के निर्यातकों को अप्रत्याशित...

पीयूष गोयल ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात की, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कनाडा के सस्केचेवान राज्य के प्रीमियर स्कॉट मो और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से मुलाकात...

एआईएफ के लिए सेबी का नया नियम : अब एनुअल रिपोर्ट अनिवार्य, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा

नई दिल्ली । सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) के लिए रेगुलेटरी रिपोर्टिंग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यह बदलाव एआईएफ को कंप्लायंस बोझ...

एक्स ने एआई से बने युद्ध के वीडियो पर शुरू की कार्रवाई, अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी

नई दिल्ली । एलॉन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम में बड़े बदलावों की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह...

छह साल में बढ़ी गरीबी और असमानता, पाकिस्तान योजना आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के योजना आयोग द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले छह वर्षों के दौरान पाकिस्तान में असमानता और गरीबी दोनों में उल्लेखनीय...

admin

Read Previous

किरेन रिजिजू जेद्दा पहुंचे, हज 2026 के लिए सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

Read Next

आज भी देश का निर्माण बिहार के लोग कर रहे हैं: प्रियंका गांधी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com