सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया भारत में ऑपरेशंस की लागत कम करने के लिए कर्मचारियों की घटाएगी संख्या : रिपोर्ट

मुंबई । सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई), जिसे आधिकारिक तौर पर कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से भी जाना जाता है, ने देश में अपने ऑपरेशंस की लागत को कम करने के लिए करीब 100 से अधिक कर्मचारियों को निकालने और सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव की योजना बनाई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि नौकरी में कटौती का ज्यादातर हिस्सा सोनीलिव पोस्ट-प्रोडक्शन टीमों से है,जिसे अब कंपनी आउटसोर्स करने की योजना बना रही है। इसके अलावा मार्केटिंग, विज्ञापन बिक्री, ब्रॉडकास्ट ऑपरेशंस और नेटवर्क इंजीनियरिंग विभागों में नौकरियों की कटौती की जाएगी।

कंपनी की ओर से यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब कंपनी लगातार वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही है। वित्त वर्ष 25 में कंपनी का मुनाफा कम होकर 456 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि एक साल पहले 843 करोड़ रुपए था। आय में करीब 4.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

एनालिस्ट का कहना है कि पारंपरिक टीवी की व्यूअरशिप में गिरावट और डिजिटल माध्यम से आय पर्याप्त न होने के कारण कंपनियों की स्थिरता पर संकट बना हुआ है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी ने महीने के आखिर तक एक नया ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर लागू करने के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव्स को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपने की योजना बनाई है।

अगस्त 2024 में गौरव बनर्जी के कंपनी के सीईओ बनने के बाद, यह आने वाला ऑर्गनाइजेशनल बदलाव और छंटनी पहला बड़ा रणनीतिक रीअलाइनमेंट है।

पिछले दो सालों में कंपनी से कई सीनियर लोगों ने इस्तीफा दिया है, जिनमें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पूर्व हेड नीरज व्यास, टीवी एड सेल्स हेड संदीप मेहरोत्रा, और हाल ही में सोनीलिव के हेड दानिश खान शामिल हैं।

सोनी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी जिओसिनेमा और जीएंटरटेनमेंट ने भी मुनाफे को बढ़ाने के लिए हाल के दिनों में ऐसे ही कम उठाए हैं।

पीडब्ल्यूसी इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ग्रोथ बढ़ती डिजिटल भागीदारी, बड़ी युवा आबादी, बढ़ते ब्रॉडबैंड पहुंच और ऑनलाइन कंटेंट की ज्यादा खपत से होगी।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर मौजूद सभी एटीसी टावर्स की हो वीडियो रिकॉर्डिंग, हवाई हादसों को रोकने के लिए एएआईबी ने दिया सुझाव

Read Next

मिर्जापुर द फिल्म’: मौत के मुंह से वापस आएगा ये किरदार, श्रिया पिलगांवकर फोटो कीं शेयर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com