मिर्जापुर द फिल्म’: मौत के मुंह से वापस आएगा ये किरदार, श्रिया पिलगांवकर फोटो कीं शेयर

मुंबई । उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर इलाके में फैले अपराध, सत्ता और बदले की राजनीति पर आधारित क्राइम–थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन वन और सीजन टू ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था। इस वेब सीरीज पर एक फिल्म भी बन रही है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है।

फिल्म का शीर्षक ‘मिर्जापुर द फिल्म’ रखा गया है। इस फिल्म में एक अहम किरदार आपको फिर से दिखाई देगा, जिसका द एंड वेब सीरीज के पहले पार्ट में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की गोली से हो गया था।

अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने वह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। श्रिया पिलगांवकर ने मिर्जापुर के सीजन वन में स्वीटी गुप्ता का किरदार निभाया था। इसमें स्वीटी की हत्या उसके ही विवाह समारोह में मुन्ना भैया द्वारा कर दी जाती है, जब वह गर्भवती होती है। फिलहाल ‘मिर्जापुर द फिल्म’ शूटिंग कर रही है।

श्रिया ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर फिल्म के क्लैपबोर्ड की थी, जबकि दूसरी तस्वीर में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुगल और अन्य कलाकारों के साथ एक ग्रुप फोटो है। कैप्शन में श्रिया ने लिखा, “8 साल बाद… अंदाजा लगाओ कौन मौत के मुंह से वापस आ गया है। मिर्जापुर फिल्म। फिलहाल शूटिंग चल रही है। जल्द मिलेंगे।” मिर्जापुर का सीजन वन 2018 में रिलीज हुआ था।

श्रिया के पोस्ट से उनके फैंस उत्साहित दिख रहे हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या फिल्म में विक्रांत मैसी भी है? बता दें सीजन वन में विक्रांत मैसी भी मुन्ना भैया के हाथों मारे गए थे।

पहले सीजन में एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर और कुलभूषण खरबंदा ने अहम् किरदार निभाए थे। दूसरे सीजन में विक्रांत और श्रिया को छोड़कर पहले सीजन के मुख्य कलाकार बरकरार रखे गए हैं। दूसरे सीजन में विजय वर्मा, ईशा तलवार, लिलिपुट, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पैन्युली, अनंगशा बिस्वास और नेहा सरगम सहित कई कलाकारों ने एंट्री ली थी।

श्रिया जल्द ही प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। सैफ और अक्षय ने आखिरी बार ‘टशन’ में साथ काम किया था, जो फ्लॉप रही थी।

श्रिया की बात करें तो उन्होंने 2013 में मराठी फिल्म ‘एकुलती एक’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार मिला था। श्रिया ने ‘फैन’ से अपने हिंदी अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने ‘गिल्टी माइंड्स’, ‘द ब्रोकन न्यूज’ और ‘ताजा खबर’ जैसी सफल वेब सीरीज से अपनी पहचान बनाई। ‘गिल्टी माइंड्स’ और फिल्म ‘इश्क-ए-नादान’ में भी उन्होंने काम किया।

–आईएएनएस

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज

मुंबई । भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल...

ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी

मुंबई । ईरान में जन्मीं और भारतीय सिनेमा में अपना नाम बना रही अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में ईरान की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर अपनी राय रखी।...

पश्चिम बंगाल को बचाइए, ममता बनर्जी घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी हैं : मनोज तिवारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एसआईआर विरोध पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें सत्ता का नशा हो गया है और...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, कहा-यूएई मेरे लिए घर जैसा

मुंबई । मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सुरक्षित रूप से दुबई लौटने पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने यूएई नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस...

‘घर की खिड़कियां हिल रही हैं’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लारा दत्ता ने सुनाए धमाकों के डरावने अनुभव

मुंबई । मिडिल ईस्ट के कई देशों में जारी तनाव का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे माहौल में कई भारतीय नागरिक...

admin

Read Previous

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया भारत में ऑपरेशंस की लागत कम करने के लिए कर्मचारियों की घटाएगी संख्या : रिपोर्ट

Read Next

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com