मारुति सुजुकी ने गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपए के जमीन सौदे को मंजूरी दी

नई दिल्ली । मारुति सुजुकी ने सोमवार को ऐलान किया कि उसके बोर्ड ने गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए 4,960 करोड़ रुपए के जमीन सौदे को मंजूरी दे दी है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह भूमि अधिग्रहण गुजरात औद्योगिक विकास निगम से खोराज औद्योगिक एस्टेट में उत्पादन क्षमता के विस्तार के लिए किया गया है और यहां करीब 10 लाख गाड़ियों के उत्पादन क्षमता का विस्तार किया जाना है।

इसमें कहा गया कि बोर्ड द्वारा भूमि अधिग्रहण, विकास और प्रारंभिक गतिविधियों की लागत के लिए 4,960 करोड़ रुपए मंजूर किए गए है और साथ ही कहा गया है कि क्षमता स्थापना के चरणों को निर्धारित करते समय बोर्ड द्वारा कुल निवेश को अंतिम रूप दिया जाएगा और अनुमोदित किया जाएगा।

कंपनी ने आगे कहा कि इस राशि की फंडिंग आंतरिक गतिविधियों और बाहरी कर्ज से की जाएगी।

कंपनी ने फाइलिंग में कहा, “गुरुग्राम, मानेसर, खरखौदा और हंसलपुर में कुल मौजूदा उत्पादन क्षमता लगभग 24 लाख यूनिट प्रति वर्ष है, जिसे 26 लाख यूनिट प्रति वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें पूर्व सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उत्पादित इकाइयां भी शामिल हैं, जिसका कंपनी में विलय कर दिया गया है।”

वाहन निर्माता कंपनी ने बताया कि मौजूदा क्षमता का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है।

कार निर्माता कंपनी ने 2025 में 22.55 लाख से ज्यादा गाड़ियां बनाईं – जो किसी कैलेंडर वर्ष में उसका अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है। यह लगातार दूसरा साल है जब मारुति सुजुकी इंडिया ने सालाना उत्पादन में 20 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार किया है। इस प्रोडक्शन में घरेलू बिक्री, निर्यात ओईएम सप्लाई के लिए गाड़ियां शामिल हैं।

मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, हिसाशी ताकेउची ने कहा कि ज्यादा स्थानीय उत्पादन से कंपनी को इतना बड़ा स्केल हासिल करने में मदद मिली, साथ ही भारत के ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम की ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस भी बनी रही।

मारुति सुजुकी इंडिया ने 2025 में 3.95 लाख गाड़ियां निर्यात की हैं, जो किसी भी कैलेंडर वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह 2024 के निर्यात के मुकाबले 21 प्रतिशत अधिक है।

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में घरेलू बाजार में 40 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी वाली यह कंपनी बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने और इंटरनेशनल मार्केट में सप्लाई करने के लिए अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाकर सालाना 4 मिलियन यूनिट करने की योजना बना रही है।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

Read Next

निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले आए सामने, केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com