66 साल बाद किसी हिंदी कवयित्री को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार

मोइली और अनामिका समेत 22 को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली, हिंदी की प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका और अंग्रेजी की चर्चित कवयित्री अनुरंधति सुब्रमनियम समेत 22 लेखकों को वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार आज यहां प्रदान किया गया।

कोरोना काल में करीब 2 साल के बाद हो रहे हैं इस ऑफलाइन कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी की प्राध्यापक अनामिका पहली हिंदी कवयित्री हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। अकादमी के इतिहास में 66 वर्ष के बाद कविता के लिए किसी महिला को यह पुरस्कार दिया गया है।

अकादमी द्वारा आयोजित यहां एक गरिमा पूर्ण समारोह में इन लोगों को साहित्य अकादमी के अध्यक्ष चंद शेखर कम बांध यह पुरस्कार प्रदान किए इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं साहित्य अकादमी के फेलो विश्वनाथ तिवारी तथा अकादमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक उपस्थित थे।

समारोह में दो लेखकों को यह पुरस्कार मरणोपरांत मिला।इनमे कश्मीरी के हृदय कॉल भारती तथाबोड़ो के धरणीधर ओवरि शामिल हैं।

समारोह में मैथिली के लेखक कमलाकांत झा, उर्दू के लेखक हुसैन उल हक, असमिया के लेखक अपूर्व कुमार शाक्य बांग्ला के लेखक शंकर गुजराती के हरीश मीनश्रु कोंकणी के आर एस भास्कर मलयालम के ओमेचारी एन एन पिल्लई, मणिपुरी के ई देवेन सिंह, नेपाली के शंकरदेव ढकाल, पंजाबी के गुरदेव सिंह रूपाणा ,राजस्थानी के भंवर सिंह सामौर तथा संस्कृत के महेश चंद्र शर्मा गौतम, संताली के रूपचंद हांसदा, सिंधी के जेठो लालवाणी तमिल के इमा यम और तेलुगु के निखिलेश्वर को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

समारोह में प्रत्येक लेखक को एक ₹100000 की राशि का चेक प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह आदि प्रदान किया गया।

इस समारोह की खासियत यह रही कि अनामिका हिंदी कविता के लिए पुरस्कार पाने वाली पहली कवयित्री हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मी अनामिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद राजधानी के सत्यवती कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ा रही है और उन्होंने कविता लिखने के अलावा कई उपन्यास और आलोचना की किताबें लिखी हैं तथा कई किताबों का संपादन भी किया है।

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

editors

Read Previous

सीबीआई ने एनएचएआई का अध्यक्ष बनकर लोगों को ठगने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया

Read Next

लेबनान का स्वास्थ्य क्षेत्र ढहने का खतरा: डब्ल्यूएचओ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com