कोरोना काल में विश्व पुस्तक मेले में अधिक रियायत की मांग, शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा प्रकाशक संघ ने

नई दिल्ली। कोरोना काल में पुस्तक उद्योग को छूट देने की बजाय सरकार ने न केवल कागजों के दाम बढ़ा दिए बल्कि जनवरी में शुरू हो रहे विश्व पुस्तक मेले में हिंदी तथा भारतीय भाषाओं के लिए स्टाल की छूट कम कर दी है।

राष्ट्रीय हिंदी प्रकाशक संघ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर गुहार की है।इस से पहले प्रकाशक संघ राष्ट्रीय पुस्तक न्यास को भी इस आशय का पत्र लिख चुका है।

संघ के महासचिव महेश भारद्वाज ने कल श्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखे पत्र में कहा है कि नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया द्वारा आयोजित 30वे विश्व पुस्तक मेले में ट्रस्ट के बदले रवैये की वजह से हिन्दी तथा भारतीय भाषाओं के प्रकाशकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विश्व पुस्तक मेले की शुरूआत से ही हिन्दी एवं भारतीय भाषाओं के प्रकाशकों को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार की नीति के तहत उन्हें स्टॉल किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती रही है लेकिन गत वर्ष यह छूट 40 प्रतिशत कर दी गयी और इस साल 30 प्रतिशत कर दी गयी है।

उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि पुस्तक मेले की उपयोगिता बढ़ाने के लिए हिन्दी और भारतीय भाषाओं के प्रकाशकों को स्टाल समायोजन की सुविधा भी प्रदान की जाती रही है।लेकिन 30वे विश्व पुस्तक मेले में दोनों ही सुविधा को वैकल्पिक बना दिया है। साथ ही जी.एस.टी. के साथ स्टॉल किराये में छूट घटकर आधी रह गई है। इससे प्रकाशकों, पाठकों, लेखकों में निराशा का माहौल है। कोरोना महामारी की वजह से पहले ही प्रकाशन उद्योग चरमरा रहा है, उस पर स्टॉल किराये में भारी बढ़ोतरी और स्टॉलों के समायोजन न हो पाने से इस उद्योग की निराशा और बढ़ेगी।

पत्र में स्टॉल किराया जमा करने की अंतिम जमा तिथि 30 नवम्बर 2021 तक बढ़ाई जाने की भी मांग की गई है।

श्री भारद्वाज ने शिक्षा मंत्री से प्रकाशकों के उपरोक्त प्रस्तावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए नेशनल बुक ट्रस्ट को उपरोक्त मागों को स्वीकार करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

इंडिया न्यूज स्ट्रीम

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

editors

Read Previous

‘कौन’ रीमेक में काम नहीं करेंगे मनोज बाजपेयी

Read Next

गोवा के मुख्यमंत्री के फेसबुक प्रोफाइल को फर्जी बनाने, पैसे मांगने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com