अभी और बढ़ेगी जीएसटी घोटाला मामले में महेश लांगा की मुश्किलें, राजकोट आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई में डीए एंटरप्राइजेज का भी नाम

राजकोट । गुजरात में चर्चित फर्जी जीएसटी बिलिंग कांड की जांच अब राजकोट तक पहुंच चुकी है। इसमें महेश लांगा से जुड़ी हुई कम्पनी का नाम सामने आया है। राजकोट पुलिस द्वारा बुधवार को एक साथ 14 जगह छापेमारी की गई, जिसमें भावनगर, जामनगर, अहमदाबाद, वेरावल, कड़ी, महेसाणा, गांधीनगर, शापर, राजकोट में कार्रवाई की गई और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी पेढ़ी और फर्जी बिलिंग मामले में इन 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जीएसटी घोटाला मामले में राजकोट आर्थिक अपराध शाखा ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में राजकोट आर्थिक अपराध शाखा ने जीएसटी घोटाला मामले में शामिल 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इस घोटाले को लेकर 14 जगहों पर छापेमारी कर यह गिरफ्तारी की गई है।

पीआई एस एम जाडेजा और उनकी टीम द्वारा इस घोटाले में शामिल आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके बारे में प्राप्त सूचना के अनुसार राजकोट में परमार एंटरप्राइज नामक कंपनी बनाकर लगभग 60 लाख रुपये का जीएसटी घोटाला किया गया।

डीसीपी क्राइम पार्थराज सिंह गोहिल, राजकोट पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर बताया कि राजकोट पुलिस को 20 दिन पहले जानकारी मिली थी फर्जी पेढ़ीयों द्वारा फर्जी बिल बनाकर जीएसटी की क्रेडिट पास ऑन करने का गोरखधंधा चल रहा है। इसकी जांच के दौरान सामने आया कि 3 कम्पनियों डीए एंटरप्राइजेज, आर्यन एसोसिएट और अरहम स्टील पर पहले ही अहमदाबाद क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई की गई है। इसी को लेकर राजकोट अपराध शाखा की तरफ से कार्रवाई की गई।

इस पूरे मामले में आर्थिक अपराध शाखा के खुलासे के अनुसार परमार एंटरप्राइज नाम की कंपनी बनाकर जीएसटी घोटाले को अंजाम दिया गया और इसके जरिए जीएसटी से जुड़े कई गलत कामों को किया गया। परमार एंटरप्राइज नाम की इस कंपनी ने गुजरात के महेसाणा, जूनागढ़, गांधीनगर, राजकोट, गिर सोमनाथ, जामनगर सहित कई शहरों में जीएसटी घोटाले को अंजाम दिया।

डीए एंटरप्राइजेज नाम से इसमें सबसे ज्यादा बेनामी लेन-देन किए गए। यह वही कंपनी है जो पत्रकार महेश लांगा की है। जिनके खिलाफ जीएसटी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और उनकी जमानत याचिका को खारिज भी किया गया था। हालांकि सेशन कोर्ट ने एक मामले में महेश लांगा को जमानत दे दी है। लेकिन, लांगा को अभी जेल में ही रहना होगा क्योंकि उसकी जमानत पर हाई कोर्ट से फैसला 29 नवंबर को आना है।

लेकिन, राजकोट आर्थिक अपराध शाखा की तरफ से जो जीएसटी घोटाले में गिरफ्तारी हुई है। उसके बाद अब पुलिस पत्रकार महेश लांगा से इस मामले में फिर से पूछताछ कर सकती है। क्योंकि जिस परमार एंटरप्राइज के खिलाफ राजकोट की आर्थिक अपराध शाखा ने कार्रवाई की है। उसके बारे में स्पष्ट है कि उस कंपनी का फर्जी किरायानामा बनाकर एग्रीमेंट किया गया। इसके बाद इस झूठे रेंटल एग्रीमेंट के साथ राजकोट में इस कंपनी ने जीएसटी नंबर के लिए आवेदन किया और विभाग में “परमार एंटरप्राइज” के नाम से ऑनलाइन जीएसटी दाखिल किया गया।

फिर इस फर्जी कंपनी के जरिए कई कंपनियों ने जीएसटी घोटाले का खेल शुरू किया। जिसमें यश देव लोपर, इकरा एंटरप्राइजेज, सिविल प्लस इंजीनियरिंग, धनश्री मेटल, डीए एंटरप्राइज, आर्यन एसोसिएट, ज्योति इन्फ्रास्ट्रक्चर, अरहम स्टील, रिद्धि इन्फ्रास्ट्रक्चर, आशापुरा ट्रेडिंग, शिव मिलन प्लास्टिक एंड ग्लोबेट्रा इम्पेक्स, मां दुर्गा स्टील, मारुति नंदन कंस्ट्रक्शन, लखुभा नान्भा जैसी कंपनियां इस आपराधिक मामले में शामिल रही। जिसके जरिए गलत बिलिंग, जालसाजी, गलत दस्तावेजों और झूठे अभ्यावेदन के माध्यम से फर्जी इनपुट के जरिए लाखों की धोखाधड़ी की गई।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

फिलिप ह्यूज की 10वीं पुण्यतिथि पर परिवार और क्रिकेट जगत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

Read Next

‘घर लौटना ही जीत है’, युद्धविराम के बाद दक्षिण लेबनान में विस्थापित लोगों की वापसी शुरू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com