मध्य प्रदेश : विजयपुर में रामनिवास रावत की हार से कई नेताओं में जागी मंत्री पद की आस

भोपाल । मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में मोहन यादव सरकार के मंत्री रामनिवास रावत को मिली हार ने भाजपा के कई नेताओं में मंत्री पद की आस जगा दी है। कई वरिष्ठ विधायक दावेदारों की कतार में नजर आने लगे हैं।

राज्य में अभी हाल ही में दो विधानसभा क्षेत्र विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव हुए हैं जिनमें से एक-एक स्थान पर भाजपा तथा कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। विजयपुर में वन मंत्री रामनिवास रावत को कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने शिकस्त दी है। इस हार के बाद रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया मगर अब तक मंजूर नहीं हुआ है। वही बुधनी में भाजपा की रमाकांत भार्गव को जीत मिली।

रामनिवास रावत कांग्रेस से विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हुआ करते थे और उन्होंने भाजपा की सदस्यता लोकसभा चुनाव के दौरान ले ली थी। उन्हें पुरस्कार स्वरूप मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इस तरह मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में कुल 32 मंत्री हो गए थे।

राज्य की विधानसभा में 230 विधायक हैं और तय नियम के अनुसार राज्य में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। इस तरह अब तक दो पद ही रिक्त थे और अब रावत के चुनाव हारने के बाद तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं। इन स्थितियों में कई दावेदार नजर आने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, जयंत मलैया उनमें से हैं जो कई बार सरकार में मंत्री रह चुके हैं परंतु वर्तमान में वे मंत्रिमंडल में जगह हासिल नहीं कर पाए हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास गृह विभाग सहित कई और विभाग भी हैं। इतना ही नहीं, आने वाले समय में रावत का वन विभाग भी उन्हीं के पास पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री वर्तमान में विदेश प्रवास पर हैं और उनके विदेशी प्रवास से लौटने के बाद ही फैसला हो सकता है। लेकिन राज्य की सियासत में संभावित मंत्रियों की चर्चा जोरों पर है। कई स्वतंत्र प्रभार के मंत्री ऐसे हैं जो वन विभाग चाहते हैं। इससे पहले रावत को वन विभाग नागर सिंह चौहान से लेकर दिया गया था। संभावना इस बात की ज्यादा है कि वन विभाग किसी जनजातीय वर्ग के विधायक को दिया जा सकता है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही करनी पड़ी स्थगित

Read Next

आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने जम्मू क्षेत्र में कई ठिकानों पर की छापेमारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com