जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा पर अय्यर के सवाल, कहा- उन्होंने ‘झूठी उम्मीद’ जगाई

नई दिल्ली । कांग्रेस के सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर की हालिया पाकिस्तान यात्रा पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने विदेश मंत्री पर भारत-पाकिस्तान संबंधों के सामान्य होने की ‘झूठी उम्मीदें’ जगाने का आरोप लगाया।

आईएएनएस से बात करते हुए अय्यर ने सवाल किया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस्लामाबाद की अपनी यात्रा की प्रकृति के बारे में पहले क्यों नहीं बताया।

कांग्रेस नेता ने कहा, “जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से क्यों कहा कि भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा बाद में हो सकती है? इस तरह के बयान केवल गैर जरूरी उम्मीदें और अनिश्चितता को जन्म देते हैं।”

जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 15 अक्टूबर, 2024 को पाकिस्तान गए थे, जो लगभग एक दशक में किसी भारतीय मंत्री की पाकिस्तान की पहली यात्रा थी।

अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान जयशंकर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके समकक्ष इशाक डार के साथ अनौपचारिक बातचीत की, हालांकि कोई औपचारिक द्विपक्षीय चर्चा नहीं हुई।

जयशंकर को पाकिस्तान भेजने के फैसले को व्यापक रूप से एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के कदम के रूप में देखा।

विदेश मंत्री ने एक सार्वजनिक संबोधन में इस बात पर जोर दिया था कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है, लेकिन ‘सीमा पार आतंकवाद को नजरअंदाज करते हुए ऐसा नहीं हो सकता।’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करना नहीं था, बल्कि एससीओ शिखर सम्मेलन में बहुपक्षीय चर्चा में शामिल होना था।

जयशंकर ने कहा था, ‘मैं यहां केवल एससीओ का एक अच्छा सदस्य बनने के लिए आया हूं।’

2015 में वार्ता प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की नाकाम कोशिश के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध ठंडे बस्ते में हैं। अगस्त 2019 में भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के फैसले के बाद पाकिस्तान द्वारा अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाए जाने के बाद स्थिति और खराब हो गई।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

जमुई में पीएम मोदी का दिखा अलग अंदाज, खरताल बजाने का वीडियो वायरल

Read Next

कृषि को उद्यम से जोड़कर बढ़ाई जाए किसानों की आय : योगी आदित्यनाथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com