बिरसा मुंडा ने झारखंड की जिस माटी के लिए बलिदान दिया, वह घुसपैठियों के कारण संकट में है : शिवराज सिंह चौहान

देवघर । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने झारखंड की जिस माटी को बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, वो माटी आज फिर संकट में है। आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। उनकी बहन-बेटियों की अस्मिता और सम्मान के साथ खेला जा रहा है। झारखंड में हो रहा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने-गिराने का चुनाव नहीं। इस चुनाव में झारखंड की माटी-बेटी और रोटी की सुरक्षा दांव पर लगी है।

झारखंड की आध्यात्मिक नगरी बाबा बैद्यनाथ धाम की पावन धरा पर स्थित देवघर में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने एक बयान दिया कि अगर झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो वो घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलिंडर देंगे। इससे साफ होता है कि झारखंड में घुसपैठिए हैं, घुसपैठिए उनके वोट बैंक हैं। एक तरफ ये लोग कहते हैं कि घुसपैठ को जबर्दस्ती मुद्दा बनाया गया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मीर के बयान का किसी ने खंडन नहीं किया।

चौहान ने राज्य की सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि ये घुसपैठियों को बसाते हैं, उनके आधार कार्ड बनवाते हैं। झारखंड सरकार की खुफिया शाखा ने इस बाबत एक रिपोर्ट भी दी है। इस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि वे ही घुसपैठियों को बसाते हैं। मैं झामुमो और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, क्या घुसपैठियों को बसाना उनको सुविधाएं देना देशद्रोह नहीं है?

उन्होंने कहा कि क्या आदिवासियों की जमीन छीनने वाले घुसपैठियों के साथ झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन है? क्या कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने वोट के बदले अवैध घुसपैठियों से कोई सौदेबाजी की है? मैं इसका जवाब चाहता हूं।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उनके प्रयासों से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था, आज आदिवासियों की माटी-बेटी और रोटी पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। संथाल के दर्जनों गांव आज जमाई टोले के नाम से जाने जाते हैं। ये कैसे बने, इन्हें कौन संरक्षण दे रहा है? झामुमो और कांग्रेस घुसपैठियों को हिम्मत भी दे रहे हैं और उनका संरक्षण भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का साफ मानना है कि भारत की धरती पर, झारखंड की धरती पर, विदेशी घुसपैठिए नहीं रहने देंगे और उन्हें चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे। कानून बनाकर आदिवासियों की जमीन वापस कराएंगे। कांग्रेस और इंडी गठबंधन की सोच भारत विरोधी है। इसलिए कांग्रेस और झामुमो जैसे दलों से सचेत रहना है। अभी नहीं तो कभी नहीं। एनडीए गठबंधन सरकार में आएगा तो चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर करेंगे।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

कृषि को उद्यम से जोड़कर बढ़ाई जाए किसानों की आय : योगी आदित्यनाथ

Read Next

दिल्ली प्रदूषण : नलिन कोहली ने ‘आप’ को घेरा, कहा-10 सालों में कोई काम नहीं हुआ, दूसरों पर दोष डालने की हुई राजनीति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com