अमेरिकी चुनाव का लंबी अवधि में भारतीय शेयर बाजार पर नहीं होगा कोई असर: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिकी चुनाव के चलते छोटी अवधि में फॉरेन इनफ्लो जरूर प्रभावित हो सकता है, लेकिन लंबी अवधि में इसका भारतीय शेयर बाजार पर कोई असर नहीं होगा। यह बयान मंगलवार को एक्सपर्ट्स ने दिया।

चॉइस ब्रोकिंग के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, जथिन कैथावलाप्पिल ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि अगर रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका की सत्ता में वापस आते हैं, तो भारत सहित वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी देखी जा सकती है और ट्रम्प की जीत वैश्विक बाजारों में नए सिरे से अमेरिकी प्रभुत्व के लिए एक मंच भी तैयार कर सकती है। इसके कारण 10-वर्ष के ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हो सकती है।

भारतीय शेयर बाजारों पर अमेरिकी चुनाव के प्रभाव पर पीएचडीसीसीआई के मुख्य अर्थशास्त्री और उप महासचिव, डॉ. एसपी शर्मा ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध बहुत मधुर रहे हैं और चाहे कोई भी जीते, भारतीय अर्थव्यवस्था अपने लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत की ओर आगे बढ़ती रहेगी।

जानकारों ने कहा कि अगर ट्रम्प जीतते हैं तो “चीन+1” की रणनीति को बढ़ावा मिलेगा। इसका फायदा भारत के ऑटो इंडस्ट्री को हो सकता है। हालांकि भारतीय कंपनियों को पूरा लाभ लेने के लिए स्थानीय अमेरिकी परिचालन में निवेश करने की आवश्यकता हो सकती है।

कैथावलप्पिल ने आगे कहा कि ट्रम्प की ऊर्जा नीतियों से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम हो सकती हैं, जिससे भारत को फायदा होगा। हालांकि, ट्रम्प की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति भारतीय आईटी क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है। अपने पिछले कार्यकाल में, उन्होंने एच-1बी वीजा को प्रतिबंधित करने वाली नीतियां पेश की थी, जिस पर कई भारतीय आईटी पेशेवर अमेरिका में काम करने के लिए भरोसा करते हैं।

कैथावलप्पिल ने आईएएनएस से आगे कहा कि अगर ऐसा फिर होता है तो इसका असर भारतीय आईटी कंपनियों पर हो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर डेमोक्रेटिक कमला हैरिस जीतती हैं, तो अमेरिकी शेयर बाजार पर तत्काल प्रभाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि उनकी नीतियां वर्तमान प्रशासन की नीतियों के करीब होने की उम्मीद है।

एसकेआई कैपिटल के प्रबंध निदेशक, नरिंदर वाधवा के मुताबिक, अमेरिका में पिछले चार-पांच चुनावों के दौरान वैश्विक स्तर पर बाजारों पर दबाव रहा है।

वाधवा ने आईएएनएस को बताया कि आज भारतीय शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। अमेरिकी चुनाव परिणाम घोषित होने तक वैश्विक बाजार पर आम तौर पर दबाव रहता है। जो रुझान आ रहे हैं, उसके मुताबिक ट्रंप की जीत थोड़ी संभावना नजर आ रही है और यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अच्छा होगा।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

इजरायली ठिकानों पर किए 6 ड्रोन अटैक, इराकी मिलिशिया का दावा

Read Next

हुंडई मोटर इंडिया का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 7 प्रतिशत लुढ़का, अक्टूबर में सपाट रही बिक्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com