उत्तर कोरिया के 11 व्यक्तियों और 4 संस्थाओं पर लगे प्रतिबंध, प्योंगयांग के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के जवाब में सोल का एक्शन

सोल । दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया के 11 व्यक्तियों और 4 संस्थाओं पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। यह प्रतिबंध इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तर कोरिया की ओर से किए गए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के नवीनतम लॉन्च के जवाब में लगाए गए।

गुरुवार को उत्तर कोरिया ने नई ह्वासोंग-19 ICBM को पूर्वी सागर की ओर ऊंचे कोण पर दागा, जो लगभग एक साल में इस तरह का पहला लॉन्च था।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यदि इसे सामान्य प्रक्षेप पथ पर दागा जाता, तो यह अमेरिका की मुख्य भूमि तक मार करने में सक्षम होता।

दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रतिबंधित व्यक्तियों में से एक चोई क्वांग-सू पर उत्तर कोरियाई हथियारों और संबंधित वस्तुओं के निर्यात में शामिल होने का शक है।

इसके अलावा पाक चुन-सान, सो तोंग-म्योंग, किम इल-सू, चो चुन-सिक और कांग सोंग-सैम ने कथित तौर पर परमाणु और मिसाइल डेवलपमेंट में लगी एक कंपनी के लिए काम किया है और उत्तर कोरियाई सरकार के लिए पैसा कमाया है।

चीन में उत्तर कोरिया के दूतावास में तैनात राजनयिक चोई चोल-मिन पर भी प्रतिबंध लगाया गया।

चोई चोल-मिन को उनकी पत्नी चोई अन-जोंग के साथ बैलिस्टिक मिसाइल कंपोनेंट और अन्य दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं की खरीद में उनकी भूमिका के लिए प्रतिबंध लगाया गया।

चोई चोल-मिन पर 1,000 से अधिक उत्तर कोरियाई श्रमिकों को चीन भेजने में शामिल होने के लिए भी प्रतिबंधित लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा इम सोंग-सन, चो सोंग-चोल, जू रियांग-वोन और चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया गया। इन पर अपने कर्मचारियों को विदेश भेजकर किम जोंग-उन शासन के लिए नकदी कमाने के शक में प्रतिबंध लगाया गया।

चार संस्थाओं में – टोंगबैंग कंस्ट्रक्शन, पैटिसन एस.ए., कुमरुंग कंपनी और ईएमजी यूनिवर्सल ऑटो हैं।

प्रतिबंध औपचारिक रूप से 6 नवंबर को लागू होंगे।

–आईएएनएस

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरिया और अमेरिका की पहली ज्वाइंट ड्रोन स्ट्राइक ड्रिल

Read Next

एलएसी पर हालात बेहतर, दिवाली पर बंटी मिठाइयां, अब भारतीय और चीनी सेनाओं ने शुरू की पेट्रोलिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com