जॉर्जिया में शनिवार को संसदीय चुनाव: रूस का साथ या यूरोपीय संघ की सदस्यता, मतदाता करेंगे तय

तिब्लिसी । जॉर्जिया में 26 अक्टूबर को संसदीय चुनाव होने। यह इलेक्शन के बेहद खास है क्योंकि इसमें कई ऐसी चीजें हैं जो देश के चुनावी इतिहास में पहली बार होने जा रही है। वहीं जॉर्जिया, यूरोपीय संघ का मेंबर बनेगा या रूस का समर्थक, इस बात का फैसला भी इस चुनाव से होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार देश में आनुपातिक प्रणाली के तहत संसदीय चुनाव आयोजित होने जा रही है। जीतने वाली पार्टी अगले चार वर्षों तक शासन करेगी। संसद में 150 सदस्य होंगे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि जॉर्जिया पहली बार एक-पक्षीय शासन के बजाय गठबंधन सरकार देखेगा।

देश के इतिहास में पहली बार, जॉर्जिया में मतगणना और सत्यापन मशीनों के इस्तेमाल के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग होगी।

लगभग 90 प्रतिशत मतदाता मतदान केंद्रों पर स्थापित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए अपना वोट डालेंगे।

केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) के अनुसार, मतदान के लिए 3,508,294 पंजीकृत मतदाता हैं।

कुल 84 चुनावी जिले और 3,111 मतदान केंद्र खुले रहेंगे, जिनमें विदेशों में खोले गए मतदान केंद्र भी शामिल हैं।

चुनावों का निरीक्षण करने के लिए कुल 102 स्थानीय और 64 अंतर्राष्ट्रीय संगठन तथा 98 मीडिया संगठन सीईसी में पंजीकृत थे।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक यह चुनाव देश के लिए बेहद अहमियत रखता है। इसके नतीजे यह तय करेंगे कि कोकेशियान राष्ट्र यूरोपीय संघ की सदस्यता के करीब पहुंचता है या मॉस्को की ओर मुड़ता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सत्तारूढ़ ‘जॉर्जियन ड्रीम’ पार्टी – अपने पद पर बनी रह पाती है या फिर पश्चिम समर्थक विपक्षी पार्टियां उसे सत्ता से हटा देंगी। दिलचस्प बात यह है कि ‘जॉर्जियन ड्रीम’ पार्टी अपने 12 वर्षों के शासन के दौरान पश्चिम समर्थक समूह से हाल के वर्षों में स्पष्ट रूप से रूस समर्थक बन गई है।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

चक्रवात दाना को खड़गे और राहुल गांधी ने बताया गंभीर प्राकृतिक आपदा, केंद्र से लगाई मदद की गुहार

Read Next

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के ओडिशा में दस्तक देने के बाद कोलकाता और भुवनेश्वर में विमान सेवा बहाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com