चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के ओडिशा में दस्तक देने के बाद कोलकाता और भुवनेश्वर में विमान सेवा बहाल

नई दिल्ली । चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण एहतियात के तौर भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से स्थगित की गई उड़ाने फिर से शुरू कर दी गई हैं। साथ ही कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।

तूफान दाना गुरुवार की रात में केंद्रपाड़ा जिले के भीतरकनिका और भद्रक के धामरा के बीच ओडिशा तट पर पहुंचा। इसके कारण राज्य के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। इसकी वजह से उड़ानों पर भी असर पड़ा था। इस तूफान में हवाओं की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई।

इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ इस तूफान की तैयारियों पर समीक्षा की और राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

बता दें कि ओडिशा में इस तूफान से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। राज्य में 5,209 आश्रय केंद्र बनाए गए हैं। तूफान से पहले 3,62,000 से अधिक लोगों को संवेदनशील इलाकों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इनमें से 3,654 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। इन महिलाओं को नजदीकी अस्पतालों और प्रसूति गृह में भेजा गया है।

साथ ही राज्य में 19 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), 51 ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) और 220 अग्निशमन सेवा टीमों को लोगों के राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है।

ओडिशा सरकार के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने बड़ी संख्या में एनडीआरएफ टीमें उपलब्ध करा दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दाना के प्रभाव से निपटने की तैयारियों पर मुख्यमंत्री माझी के साथ व्यापक चर्चा की थी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री माझी ने राज्य सरकार के इस पूर्व बचाव अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने तेजी से आ रहे भयंकर चक्रवाती तूफान के दौरान लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए सुरक्षा बलों, एनडीआरएफ और ओडीआरएएफ की तैनाती के संबंध में भी जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष जताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम माझी से बात की और राज्य को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

–आईएएनएस

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

admin

Read Previous

जॉर्जिया में शनिवार को संसदीय चुनाव: रूस का साथ या यूरोपीय संघ की सदस्यता, मतदाता करेंगे तय

Read Next

जर्मन चांसलर स्कोल्ज की भारत यात्रा, पीएम मोदी से की मुलाकात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com