चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का आंध्र प्रदेश में दिख रहा असर, कई क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका

विशाखापट्टनम । बंगाल की खाड़ी में आए भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का प्रभाव आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है।

आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीडीएमए) ने तेज हवाओं के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दरअसल, भीषण चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापट्टनम जिलों के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही हैं।

आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने तेज हवाओं के मद्देनजर मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने को कहा है। उन्होंने कृष्णापट्टनम, मछलीपट्टनम, काकीनाडा, गंगावरम, विशाखापट्टनम, कलिंगपट्टनम और निजामपट्टनम बंदरगाहों पर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य में स्थित चक्रवात ‘दाना’ पिछले छह घंटों के दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा और 24 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे पारादीप (ओडिशा) से लगभग 210 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 310 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था।

बयान में कहा गया है, “24 अक्टूबर 2024 की मध्यरात्रि से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने तथा 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों को पार करने की संभावना है।”

आईएमडी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही रेलवे ने लगभग 350 ट्रेन सेवाओं को रद्द करने का ऐलान किया है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

‘द सीक्रेट ऑफ देवकाली’ में महेश मांजरेकर के साथ नजर आएंगे नीरज चौहान

Read Next

कांग्रेस में दलितों और पिछड़ों का नहीं होता कोई सम्मान : हिमंत बिस्वा सरमा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com