इस साल का ‘भारत रत्न’ भारतीय डॉक्टर्स को मिलना चाहिए: केजरीवाल


नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत सरकार से अपील की कि इस साल का ‘भारत रत्न’ का सम्मान भारतीय डॉक्टर को मिलना चाहिए। उनके मुताबिक ‘भारतीय डॉक्टर’ मतलब सभी डॉक्टर्स, नर्सिस और पैरामेडिक्स से है। केजरीवाल का मानना है कि शहीद हुए डाक्टर्स को यह सच्ची श्रद्धांजली होगी। साथ ही, अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का यह सम्मान होगा।

सीएम केजरीवाल रविवार को स्टेप वन की तरफ से आयोजित ‘डॉक्टर डे’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने यह बात कही।

सीएम ने कोरोना के दौरान शहीद हुए डॉक्टर्स व फ्रंटलाइन वर्कर्स को पूरे देश की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि दिल्ली सरकार ने शहीद हुए डॉक्टर या फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिवार को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी। उनके मुताबिक यह कोई मुआवजा नहीं है, बल्कि यह धन्यवाद बोलने का एक तरीका है।

”डॉक्टर डे समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों से स्टेप वन से जुड़े 200 से ज्यादा डॉक्टर और वॉलेंटियर्स ने हिस्सा लिया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले ”डॉक्टर्स डे” समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने के लिए स्टेप वन संस्था को धन्यवाद दिया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्टेप वन की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि स्टेप वन की पूरी टीम ने पिछले डेढ़ साल में कोविड के दौरान पूरे देश में बढ़-चढ़कर लोगों की सेवा की है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”जिस तरह से पूरी मेडिकल समुदाय ने आगे बढ़कर इस कोरोना काल में देश की सेवा की है, लोगों की मदद की है, पूरा देश इसके लिए बहुत-बहुत आभारी है। मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत सारे ऐसे डॉक्टर को जानता हूं, जो कई-कई महीनों तक अपने घर नहीं गए। वो अपने बच्चों की परवाह किए बिना, अपने परिवार की परवाह किए बिना और कोरोना की परवाह किए बिना, अपनी जान की बाजी लगाकर पूरी लगन के साथ लोगों की सेवा की। इसके बदले में उनको कुछ नहीं मिलता था। इसके बदले में उनको कोई अतिरिक्त पैसा नहीं मिलता था और उनको इसके बदले में कोई अतिरिक्त पद नहीं मिलता था। फिर भी ऐसे समय में पूरी शिद्दत के साथ डॉक्टर्स ने लोगों की सेवा की। ऐसे सभी डॉक्टर, सभी नर्स और स्टाफ को हम सलाम करते हैं।”

सीएम अरविंद केजरीवाल ने वाट्सएप पर आए एक मैसेज का जिक्र करते हुए कहा, ” मेरे पास वाट्सएप पर एक मैसेज आया था, जिसमें बहुत ही दिलचस्प लिखा था कि कोरोना के काल में मंदिर बंद हैं, क्योंकि भगवान सफेद कोट पहन कर अस्पतालों में घूम रहा है। लोगों की डॉक्टर के प्रति जो भावना है, वह यह है कि लोग डॉक्टर्स को भगवान की तरह पूजते हैं। लेकिन इसके बावजूद ऐसे भी कई मौके आए, जब कुछ लोगों ने डॉक्टर के साथ गलत व्यवहार किया।

देश में कई ऐसे मौके देखने को मिले। हालांकि 90-95 फीसद मामलों डॉक्टर्स जैसा भी हो, बर्दाश्त करते हैं और सामने वाले मरीज की स्थिति को समझते हुए, उसकी मानसिकता को समझते हुए बहुत कुछ बर्दाश्त करते हैं, लेकिन जो चीजें बर्दाश्त से बाहर हो जाती है, तो डॉक्टर्स को कभी-कभी विरोध भी करना पड़ता है। इतनी कठिन परिस्थितियों के अंदर भी डॉक्टर्स ने पूरी शिद्दत के साथ काम किया। इस दौरान कई सारे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को हम लोगों ने खोया भी है। लोगों की सेवा करते-करते कई लोग शहीद हो गए। मैं उन सब लोगों को श्रद्धांजलि देता है, उन सभी लोगों को सलाम करता हूं और पूरे देश की तरफ से उन लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं। ”

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

दोस्त को अश्लील वीडियो के आड़ में कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read Next

यूपी में ब्लॉक प्रमुख का मतदान शुरू, आज आएंगे परिणा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com