कश्मीर में आतंकी घटनाएं भारत-पाकिस्तान संबंधों को सामान्य बनाने की उम्मीदों को करती हैं कम : पूर्व उच्चायुक्त बिसारिया

नई दिल्ली । पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया का मानना ​​है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों की ओर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले जारी रखना भारत-पाकिस्तान के संबंधों में सामान्य स्थिति की किसी भी उम्मीद को कम करती हैं।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में आतंकवादियों ने रविवार को सात निहत्थे और निर्दोष नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर की इस्लामाबाद की यात्रा के कुछ दिन बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला हुआ है। वह एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद गए थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री इशाक डार से म‍िले थे।

बिसारिया ने मंगलवार को नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 में आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “भारत-पाकिस्तान संबंधों में आतंकवाद एक बड़ी बाधा है, जो शांति और स्थिरता की संभावना को कम कर देता है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों का इतिहास रहा है।”

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा में कुछ सकारात्मकता थी, भले ही पिछले हफ्ते उनके 24 घंटे के इस्लामाबाद प्रवास में कोई औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई।

भारत ने संबंधों को स्थिर करने के लिए मजबूत संकेत दिए। कोई औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई, लेकिन कम से कम ऐसा कुछ भी नहीं था जो बहुत नकारात्मक था। इसलिए उम्मीद थी कि कुछ आगे सकारात्मक होगा। लेकिन श्रीनगर में आतंकी हमले हमेशा इस संबंध के लिए बड़ा खतरा पैदा करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक गंभीर संकट से गुजर रहा है, विशेष रूप से अपनी पश्चिमी सीमा पर एक बड़ी सुरक्षा चुनौती का सामना कर रहा है।

अजय बिसारिया ने कहा, “पाकिस्तान एक बड़ी आर्थिक चुनौती का सामना कर रहा है। पाकिस्तान 24वें आईएमएफ कार्यक्रम में शामिल हो चुका है, और दीर्घकालिक मुद्दे अभी तक हल नहीं हुए हैं। राजनीतिक हलचल भी चल रही है, क्योंकि नागरिक-मिलिट्री संबंध भी अच्छे नहीं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं। इस समय पाकिस्तान खुद एक अस्थिर स्थिति में है।”

2017 में पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, बिसारिया को अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद इस्लामाबाद द्वारा देश छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके बाद मार्च 2020 से जून 2022 तक वे कनाडा में भारत के उच्चायुक्त रहे।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

पीएम मोदी करेंगे आज शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता

Read Next

गिरिराज सिंह और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं : लालू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com