बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, चौथे आरोपी की हुई पहचान

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरे शहर में शोक की लहर है। इस बीच बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हत्या में शामिल चौथे आरोपी की पहचान हो गई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इससे पहले तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे।

पुलिस ने बताया था कि आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरमेल हैं। शिव और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। इन दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि गुरमेल हरियाणा का रहने वाला है। धर्मराज और गुरमेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवा फरार है। बताया जा रहा है कि उसे इस हत्या की सुपारी दी गई थी। अब चौथे आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान अख्तर के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को लेकर दोनों आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ जरूरी है। ऐसे में हमें 14 दिनों की रिमांड चाहिए।

आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पुणे में रहकर रेकी की थी। इसके बाद फायरिंग की पूरी पटकथा तैयार की। पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों को हथियार कहां से मिले? दोनों आरोपी पूछताछ के दौरान कई विरोधाभासी जानकारी दे रहे हैं, जिसे लेकर शंकाएं पैदा हो रही हैं।

फिलहाल, पुलिस चाहती है कि दोनों को रिमांड में लिया जाए, ताकि इस मामले में विस्तृत पूछताछ हो सकें। पुलिस ने तीसरे आरोपी शिवा को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी।

बता दें कि शनिवार रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक, बाबा के पेट और छाती पर गोली लगी थी।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: शोक संवेदनाओं के बीच बेनामी संपत्तियों का पुराना मामला फिर सामने आया

Read Next

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, मांगी 14 दिनों की रिमांड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com