एक्टर दीपक तिजोरी ने विक्रम खाखर पर लगाया ठगी का आरोप, दर्ज कराया केस

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी ने फिल्म प्रोड्यूसर विक्रम खाखर के खिलाफ ठगी का मामला अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। पुलिस धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। अभिनेता को इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।

अभिनेता ने बताया कि उनकी 2019 में विक्रम खाखर से मुलाकात हुई थी। उन्होंने खाखर के सामने फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की थी। इस पर खाखर ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया था। अभिनेता ने बताया कि वह फिल्म की शूटिंग भारत में नहीं, बल्कि लंदन में करना चाहते हैं। खाखर ने कहा कि वो इसमें उनकी मदद कर सकते हैं। अभिनेता ने खाखर को 3 मार्च 2020 को फिल्म की शूटिंग में आने वाले खर्च के लिए 1 करोड़ 74 लाख रुपए भी दे दिए।

इसी बीच, कोरोना ने दस्तक दे दी, तो खाखर ने अभिनेता से कहा कि कोरोना की वजह से सब कुछ बंद पड़ा है। इस वजह से अभी फिल्म की शूंटिग मुमकिन नहीं है। अभिनेता ने भी उनकी बात मान ली, लेकिन जब कोरोना का कहर थमा, तब भी खाखर ने अभिनेता को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वह फिल्म की शूटिंग को लेकर लगातार टालमटोल करते रहे। अभिनेता ने कई बार खाखर को इस संबंध में कभी फोन तो कभी मैसेज किए, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया।

इसके बाद अभिनेता का शक खाखर पर गहराया। अभिनेता ने आखिरी बार 14 मार्च 2024 को मैसेज कर अपने पैसे मांगे थे, तब भी उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस बीच, जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो उन्होंने पुलिस का रुख कर खाखर के खिलाफ केस दर्ज कराया।

अभिनेता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह मार्च 2020 से लेकर 2024 तक खाखर से फिल्म की शूटिग को लेकर सवाल करते रहे, लेकिन उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद अब जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई, तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराने का फैसला किया।

–आईएएनएस

‘अजित दादा की मौत की हो पारदर्शी जांच,’ रोहित पवार ने सीबीआई पर उठाए सवाल

मुंबई । शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को कहा कि यदि दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु की सही से जांच की गई...

आंध्र प्रदेश की पुलिस बिना वारंट के आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार करने आई पटना, अदालत ने जताई नाराजगी

पटना । बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को आंध्र प्रदेश पुलिस चर्चा का विषय बनी रही। आंध्र प्रदेश की पुलिस एक मामले में सीधे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी...

दिल्ली में लागू होगी ‘राह-वीर’ योजना, दुर्घटना पीड़ितों की मदद पर मिलेंगे 25 हजार रुपए: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की ‘राह-वीर योजना’ को राजधानी में भी लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत...

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में निवेश के मार्ग प्रशस्त होंगे: मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री ने 6,650 करोड़...

शंकराचार्य पर एफआईआर में भड़के अखिलेश, बोले 20 साल पुराना मामला निकालकर अपमानित कर रहे

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने...

रैपिड और मेट्रो की सौगात पाकर खिले मेरठ के लोगों के चेहरे, बोले-महिलाओं और छात्रों के लिए काफी फायदेमंद

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को रैपिड और मेट्रो ट्रेन की सौगात दी। पीएम मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से...

अजमेर दरगाह में शिव मंदिर दावे पर टली सुनवाई, हड़ताल पर हैं अधिवक्ता

अजमेर । अजमेर दरगाह परिसर में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर महाराणा प्रताप सेना की ओर से दायर याचिका पर शनिवार को अजमेर की अदालत में सुनवाई होनी...

गुजरात : कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सीएम भूपेंद्र पटेल- ‘परिवारवाद नहीं, विचारधारा से चलती है भाजपा’

अहमदाबाद । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विचारधारा...

एआई समिट हंगामा: कांग्रेस के खिलाफ बिहार में एनडीए का प्रदर्शन, संतोष सुमन बोले- रद्द हो पार्टी की मान्यता

पटना । दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'एआई समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों की ओर से टी-शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन और हंगामे को लेकर एनडीए आक्रोशित...

केरल विधानसभा चुनाव: सीपीआई (एम) ने शुरू की उम्मीदवारों की लंबी सूची तैयार करने की प्रक्रिया

तिरुवनंतपुरम । केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पार्टी ने अपनी 17 सदस्यीय राज्य सचिवालय की बैठक...

एआई समिट हंगामा : दिल्ली की कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली । दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 'इंडिया एआई इम्पैट समिट' में विरोध प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में...

मुंबई मोनोरेल को नए रोलिंग स्टॉक और सीबीटीसी सिग्नलिंग के लिए मिली सुरक्षा मंजूरी, जल्द बहाल होंगी सेवाएं

मुंबई । मुंबई मोनोरेल के नए रोलिंग स्टॉक (ट्रेनों) और सीबीटीसी-आधारित सिग्नलिंग सिस्टम को इंडिपेंडेंट सेफ्टी असेसर (आईएसए) से सुरक्षा प्रमाणपत्र मिल गया है। यह प्रमाणपत्र ब्यूरो वेरिटास जैसी वैश्विक...

admin

Read Previous

अश्विन ने चेन्नई की गर्मी में 195 रनों की नाबाद साझेदारी का श्रेय जडेजा को दिया

Read Next

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, बोले- ‘भेड़ियों को नहीं पकड़ पा रहे तो एसटीएफ को ठोकने के लिए कह दो’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com