साक्षी मलिक, गीता फोगाट ने की रेसलिंग चैंपियंस सुपर लीग की घोषणा

नई दिल्ली । पूर्व महिला पहलवान साक्षी मलिक और गीता फोगाट ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रेसलिंग चैंपियंस सुपर लीग की शुरुआत की घोषणा की है।

रियो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संयुक्त बयान पोस्ट किया।

उन्होंने पोस्ट में लिखा , “हमारे गांवों और समुदायों ने हमें बड़ा किया, पूरा देश हमें चैंपियन बनाने के लिए एक साथ आया। तिरंगे के लिए लड़ने से बड़ा कोई सम्मान नहीं हो सकता है। आपके प्यार और प्रेरणा ने इसे संभव बनाया। हम अपने सार्वजनिक और निजी दोनों भागीदारों के योगदान के लिए उनके आभारी हैं, और हम विशेष रूप से सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता और समर्थन के प्रति आभार जताते हैं।

उन्होंने कहा, “आपने हम पर जो भरोसा दिखाया उसके बदले यह जरूरी है कि हम अपनी खेल प्रतिभा, अनुभव, धैर्य और सफलता को खेल की सेवा में समर्पित कर दें। इसलिए हम दोनों मिलकर रेसलिंग चैंपियंस सुपर लीग शुरू करने का ऐलान करते हैं।”

पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत भी इस नए प्रयास में शामिल हो गए हैं, और उन्होंने अपना पूरा समर्थन दिया है।

पिछले साल पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के साथ प्रमुख चेहरा रहीं साक्षी ने पिछले साल दिसंबर में कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी।

–आईएएनएस

‘हैरान और दुखी हूं’, विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की...

आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी, पूरन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।...

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में...

admin

Read Previous

पूजा हेगड़े को प्रशंसकों के पसंदीदा गीतों पर प्रस्तुति देना लगता है अच्छा

Read Next

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर क्यों है इतनी चर्चा?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com