कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे, वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी ट्रेन

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार देर रात साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसकी पुष्टि रेलवे बोर्ड ने की है।

हादसा कानपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार देर रात 2:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर गोविंदपुरी के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतरे। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतरने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, पुलिस और फायर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस, कानपुर से झांसी जा रही थी। इसी दौरान साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है, लेकिन कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। बसों को मौके पर बुलाया गया है। यात्रियों को उनको गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, “लोको पायलट के मुताबिक इंजन के कैटल गार्ड (सामने का हिस्सा) पर कोई पत्थर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मुड़ गया।”

पुलिस फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा, “ट्रेन के पटरी से उतरने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया। ये ट्रेन वाराणसी से चलकर साबरमती जा रही थी। कानपुर में इस ट्रेन के कुछ डिब्बे डिरेल हो गए। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, वाराणसी और अहमदाबाद के बीच चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19168) एक पत्थर से टकराने के बाद पटरी से उतरी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “रेलवे यात्रियों को दूसरे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है, जहां से उन्हें एक विशेष ट्रेन से आगे भेजा जाएगा।”

रेलवे के अनुसार, पटरी से उतरने के कारण सात ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और तीन का मार्ग बदल दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना स्थल से कानपुर रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।

शशिकांत त्रिपाठी त्रिपाठी ने बताया, “यात्रियों को वापस कानपुर ले जाने के लिए कानपुर से आठ डिब्बों वाली एक मेमू ट्रेन दुर्घटना स्थल के लिए भेजी गई है, ताकि उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने के लिए आगे की व्यवस्था की जा सके।”

इस बीच रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

प्रयागराज: 0532-2408128, 0532-2407353,

कानपुर: 0512-2323018, 0512-2323015,

मिर्जापुर: 054422200097,

इटावा: 7525001249,

टूंडला: 7392959702,

अहमदाबाद: 07922113977,

बनारस सिटी: 8303994411,

गोरखपुर: 0551-2208088,

इसके अलावा झांसी रेल मंडल के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन: 0510-2440787 और 0510-2440790। उरई: 05162-252206,

बांदा: 05192-227543,

ललितपुर जंक्शन: 07897992404,

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

मध्य प्रदेश सरकार का फैसला, गैर मुस्लिम बच्चों को मदरसे में दाखिले के लिए किया बाध्य तो होगी कार्रवाई

Read Next

जनमत सर्वेक्षण : हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं, भाजपा सबसे आगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com