जनमत सर्वेक्षण : हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं, भाजपा सबसे आगे

नई दिल्ली । मैट्रिज सर्वेक्षण एजेंसी द्वारा किए गए और शुक्रवार को टाइम्स नाउ द्वारा प्रसारित एक जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, अगर आज विधानसभा चुनाव होते हैं तो हरियाणा, झारखंड या महाराष्ट्र में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं है। 288 सदस्‍यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को थोड़ी बढ़त है, हालांकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) बहुत पीछे नहींं है।

सर्वेक्षण के मुताब‍िक महाराष्ट्र में भाजपा को 95 से 105 सीटें, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 19 से 24 सीटें और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 7 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं, कांग्रेस को 42 से 47 सीटें, शिवसेना-यूबीटी (उद्धव ठाकरे गुट) को 26 से 31 सीटें और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी-एसपी को 23 से 28 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य दलों और उम्मीदवारों को 11 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है।

मतोंं के संदर्भ में सर्वे में भाजपा को 25.8, शिवसेना को 14.2, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 5.2 प्र‍त‍िशत म‍िलने का अनुमान है। जब‍क‍ि कांग्रेस को 18.6, शिवसेना-यूबीटी को 17.6, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 6.2 और अन्य को 12.4 प्रतिशत मत म‍िलने की बात कही गई है।

ओपिनियन पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवारों की सूची में एकनाथ शिंदे सबसे आगे हैं।

सर्वेक्षण में शाम‍िल 27 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने उन्‍हें बतौर मुख्‍यमंत्री पसंद क‍िया।

सर्वे में शामिल 23 प्रतिशत लोगों ने उद्धव ठाकरे का, 21 प्रतिशत ने देवेंद्र फडणवीस और 9 प्रतिशत लोगों ने शरद पवार का समर्थन किया।

शेष 20 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने अन्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी।

उधर, हरियाणा की 90 सदस्‍यीय विधानसभा के चुनाव में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 37 से 42 सीटें, कांग्रेस को 33 से 38 सीटें, जेजेपी को 3 से 8 सीटें और अन्य दलों को 7 से 12 सीटें मिलने की उम्मीद है।

किसी भी एक पार्टी को अपने दम पर बहुमत हासिल करने का अनुमान नहीं है, लेकिन भाजपा को थोड़ा बढ़त है।

झारखंड की 81 सदस्‍यीय व‍िधानसभा में जेएमएम को 19 से 24 सीटें, कांग्रेस को 7 से 12 सीटें, भाजपा को 38 से 43 सीटें, एजेएसयूपी को 2 से 7 सीटें और अन्य को 3 से 8 सीटें मिलने की उम्मीद है।

इस आदिवासी राज्य में, भाजपा 42 सीटों के साथ बहुमत हास‍िल करती द‍िखाई दे रही है।

ओपिनियन पोल के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बतौर मुख्‍यमंत्री 40 प्रत‍िशत लोगों ने बहुत अच्छा, 21 प्रतिशत ने औसत, 24 प्रत‍िशत ने अच्छा नहीं बताया। 15 प्रतिशत लोग अस्‍पष्‍ट थे।

मतों के मामले में हरियाणा में भाजपा प्‍लस को 35.2 प्रतिशत, कांग्रेस को ​​31.6 प्रतिशत, जेजेपी: 12.4 प्रतिशत और अन्य को 20.8 प्रतिशत मत म‍िलने का अनुमान है।

सर्वे पर जाट मुद्दे के प्रभाव पर निम्नलिखित आंकड़ा रहा।

जाट बनाम गैर-जाट मुद्दे का चुनावी असर होने के सवाल पर 38 प्रतिशत लोगोंं ने कहा हां, 43 प्रतिशत लोगों ने कहा नहीं और 19 प्रतिशत लोगों ने कहा क‍ि कुछ कह नहीं सकते।

आश्चर्यजनक रूप से, सर्वेक्षण में शामिल 56 प्रतिशत लोग राहुल गांधी द्वारा अग्निपथ योजना को समाप्त करने के आह्वान का समर्थन नहीं करते हैं। सर्वेक्षण के मुताब‍िक 29 प्रतिशत ने इस योजना को समाप्‍त करने की बात कही, तो 56 प्रतिशत इसके समर्थन में द‍िखाई द‍िए। 15 प्रत‍िशत ने कहा क‍ि कुछ कह नहीं सकते।

इस सवाल पर कि क्या चुनाव से पहले सीएम चेहरे की घोषणा से हरियाणा में कांग्रेस और सहयोगियों को फायदा होगा? परिणाम थे – नकारात्मक प्रभाव: 35 प्रतिशत लोगोंं ने कहा नहीं, 30 प्रतिशत ने कहा हां , 24 प्रत‍िशत ने कहा कोई प्रभाव नहीं और 11 प्रत‍िशत ने कहा क‍ि कुछ कह नहीं सकते।

झारखंड में बाबूलाल मरांडी 41 प्रतिशत के साथ मुख्‍यमंत्री पद की रेेस में सबसे पसंदीदा विकल्प हैं। सीएम हेमंत सोरेन 32 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अर्जुन मुंडा को 9 प्रतिशत, चंपई सोरेन को 5 प्रतिशत तथा अन्य को 13 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त है।

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

admin

Read Previous

कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे, वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी ट्रेन

Read Next

झारखंड में चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज परेशान, सीएम सोरेन ने की खास अपील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com