‘देवा’ के जरिए वैलेंटाइन डे को ‘वायलेंट’ बनाएंगे शाहिद कपूर, एंग्री मैन बन करेंगे दुश्मनों का सफाया

मुंबई । बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

शाहिद ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना एक रफ एंड टफ लुक रिवील किया।

पोस्टर में एक्टर ने ‘पुलिस’ लेबल वाली बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई है और हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है। साथ ही आंखों पर सनग्लासेस लगाए हुए हैं।

फिल्म में शाहिद का धांसू अवतार दिख रहा है। इसमें वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।

एक्टर ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”वायलेंट वैलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म ‘देवा’ 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

पहले यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली थी। इस दौरान रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ और आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ समेत और दो और फिल्में रिलीज होगी। ‘देवा’ के मेकर्स का इन दो बड़े स्टार्स की फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मूवी रिलीज नहीं करनी थी, जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट को 14 फरवरी 2025 को कर दिया गया।

फिल्म में शाहिद कपूर एक स्मार्ट लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं। वहीं, पूजा हेगड़े एक पत्रकार के रोल में नजर आने वाली हैं। यह रोमांच, ड्रामा और एक्शन पैक्ड फिल्म है जिसमें पावेल गुलाटी और कुब्रा सैत अहम रोल में नजर आएंगे।

जी-स्टूडियोज के बैनर तले बन रही ‘देवा’ को रोशन एंड्यूज ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। वहीं सिनेमैटोग्राफी अमित रॉय ने की है और फिल्म को ए श्रीकर प्रसाद ने एडिट किया है।

शाहिद की पहली फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई ‘इश्क विश्क’ थी। उन्हें अब से पहले रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इसमें कृति सेनन रोबोट बनी थीं, दोनों ने फिल्म में जमकर रोमांस किया था।

शाहिद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी छा रहे हैं। उन्हें वेब सीरीज ‘फर्जी’ में देखा गया था। जिसमें उन्होंने नकली नोट बनाने वाले एक फ्रॉड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था।

‘देवा’ के बाद शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज ‘फर्जी’ के अगले पार्ट ‘फर्जी 2’ में नजर आने वाले हैं।

–आईएएनएस

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

admin

Read Previous

राम चरण मेलबर्न में फहराएंगे तिरंगा, भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए मिलेगा सम्मान

Read Next

प्रदीप सांगवान ने बताया हार्दिक पांड्या को कप्तानी ना मिलने का कारण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com