कन्याकुमारी में पीएम मोदी के ध्यान करने के कदम का कांग्रेस ने किया विरोध, कहा– चुनाव आयोग को लिखेंगे खत

चेन्नई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान से पहले यानी कि 30 मई को कन्याकुमारी ध्यान करने जा रहे हैं, जहां वो विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान साधना करेंगे, जिसका अब तमिलनाडु कांग्रेस ने विरोध किया है।

तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई ने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी स्थिति में जब चुनाव आचार संहिता लागू है, प्रधानमंत्री को इस तरह की गतिविधि करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा, “मैं कहूंगा कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेकर पीएम मोदी के इस कदम का विरोध करना चाहिए और उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहिए। ऐसी स्थिति में जब चुनाव अभी तक संपन्न नहीं हुए हैं, देश के प्रधानमंत्री को इस तरह की गतिविधि से बचना चाहिए।”

तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा, “हम चुनाव आयोग को पत्र भी लिखेंगे और अगर जरूरत पड़ी, तो सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करेंगे, लेकिन किसी भी कीमत पर प्रधानमंत्री को हम ऐसी स्थिति में जब चुनाव आचार संहिता लागू है, हम उन्हें इस तरह की इजाजत नहीं दे सकते।

बता दें कि 30 मई से लेकर 1 जून तक प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी जा रहे हैं, जहां वो ध्यान करेंगे, जिसे लेकर अब कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसे लेकर आगे और सियासी बवाल हो सकता है।

हालांकि, यह कोई पहली दफा नहीं है कि जब प्रधानमंत्री चुनाव खत्म होने के बाद किसी धार्मिक स्थल के दौरे पर जा रहे हों। इससे पहले प्रधानमंत्री 2019 का लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद केदारनाथ गए थे, जहां उन्होंने ध्यान भी किया था, लेकिन तब किसी भी विपक्षी दल ने कोई सवाल नहीं उठाया था। मगर इस बार जब पीएम ने सातवें चरण के मतदान से पूर्व ही कन्याकुमारी जाने का ऐलान किया है, तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया है।

इसी स्थान पर स्वामी विवेकानंद ने भी ध्यान किया था, जिसे ध्यान में रखते हुए अब इस बार इस जगह का चयन प्रधानमंत्री ने किया है। इसी स्थान पर स्वामी विवेकानंद ने भारत माता के दर्शन किए थे। बताया जाता है कि देशभर का भ्रमण करने के बाद स्वामी विवेकानंद इसी स्थान पर आए थे। वहीं हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, यह वही स्थान है, जहां मां पार्वती ने एक पैर पर खड़े होकर भगवान शिव की प्रतीक्षा की थी। ऐसे में इस जगह का राजनीति के साथ-साथ अपना धार्मिक महत्व भी है। इस जगह पर हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर एक जगह मिलते हैं। स्वामी विवेकानंद का पीएम मोदी के जीवन पर कितना गहरा असर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री कई दफा स्वामी विवेकानंद के भाषणों का उल्लेख कई मंचों पर कर चुके हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

डॉक्टरों ने कहा, ‘टैटू गुदवाने से हेपेटाइटिस, एचआईवी और कैंसर का खतरा’

Read Next

केजरीवाल की अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका नामंजूर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com