अच्छे दिन तो नहीं आ पाए, चार जून के बाद खुशियों के दिन आएंगे : अखिलेश यादव

कुशीनगर/बांसगांव । सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कुशीनगर और बांसगांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि चार तारीख को खुशियों के दिन आएंगे, प्रेस वालों के भी खुशियों के दिन आएंगे। मित्र मंडली तो बदलेगी ही बदलेगी, मंत्रिमंडल और मीडिया मंडल भी बदलेगा। जो सुनाते रहे मन की बात, अब होगी संविधान की बात।

उन्होंने कहा कि कुशीनगर वो इलाका है, जहां डबल इंजन की सरकार को डबल काम करना चाहिए था। डबल इंजन कुशीनगर आते-आते धुआं फेंकने लगा। ना विकास हुआ, ना नौजवानों को नौकरी मिली। ना ही किसानों को मदद मिली। दस साल में उन्होंने ना चीनी मिल चलाई, ना गन्ने की कीमत बढ़ाई। हम सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे, उनकी फसल की कीमत भी दिलाएंगे। नौकरी मिलेगी, किसानों का कर्ज माफ होगा, पुरानी पेंशन मिलेगी, शिक्षामित्र, बेरोजगार सबकी मदद होगी। हमारी माताएं-बहनें जो गरीब हैं, उनके खाते में हर साल 1 लाख रुपए देने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह जो मन की बात और मनमर्जी की बात करते रहे हैं, कोई इनकी बात सुनना नहीं चाहता है, अब लोग संविधान की बात करना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन और सपा ने तय किया है कि ना केवल सरकारी नौकरियां दी जाएगी, आरक्षण के तहत आपको हक और सम्मान मिलेगा, अग्निवीर व्यवस्था हमेशा के लिए खत्म होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि 4 जून के बाद सरकार बनेगी तो राशन की मात्रा बढ़ेगी, गुणवत्ता बढ़ेगी, राशन के साथ आटा और डाटा देने का काम होगा। चुनाव हमारा आपका तो है ही, ये भविष्य की पीढ़ी का चुनाव है और ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। ये संविधान हमारी संजीवनी है। रोटी-कपड़ा और मकान, सबसे पहले बचाना है संविधान।

उन्होंने कहा कि ये सातवें चरण का चुनाव है और जनता का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। जिन लोगों ने झूठी बातें और झूठे वादे किए हैं, वो आज जनता के सामने डगमगा रहे हैं। हम और कांग्रेस जुड़ गए तो एक और एक ग्यारह हो गए, भाजपा वाले आपस में लड़ गए तो एक से एक गया तो जीरो हो गया। जो लोग कहते थे निवेश लाएंगे, निवेश ना गोरखपुर पहुंचा, ना देवरिया पहुंचा, जो संस्थाएं नौकरियां दे सकती थी, आरक्षण दे सकती थी, उन्हें भी इन्होंने बेच दिया।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा देगा : राहुल गांधी

Read Next

भारतीय युवाओं में बढ़ रहे हैं ब्लड कैंसर के मामले : विशेषज्ञ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com