संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की, जिसमें 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने और 14 मार्च को दिल्ली में ‘महापंचायत’ बुलाने की घोषणा की। हजारों किसान एक सप्ताह से अधिक समय से सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

बैठक में किसान आंदोलन के दौरान एक दिन पहले एक व्यक्ति की मौत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और मृतक को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने एसकेएम की समन्वय समिति की बैठक के बाद मीडिया से कहा कि उनकी मांगों को लागू नहीं किए जाने के कारण पूरे देश में किसान शुक्रवार को ‘काला दिवस’ मनाएंगे। उनकी प्रमुख मांगों में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाला कानून बनाया जाना भी शामिल है।

उन्होंने कहा, “हम हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ (आईपीसी की) धारा 320 के तहत हत्या का मामला दर्ज करने और एक प्रदर्शनकारी की मौत की न्यायिक जांच करवाने की मांग करते हैं।”

टिकैत ने कहा कि 26 फरवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के एक तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। “यात्रियों को सभी राजमार्गों के एक तरफ के उपयोग की अनुमति दी जाएगी। हम केवल एक तरफ ही ट्रैक्टर चलाएंगे।”

अगली रणनीति के तहत 14 मार्च को दिल्ली में एक ‘महापंचायत’ आयोजित की जाएगी।

पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो धरना स्थलों में से एक, खनौरी सीमा पर झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और लगभग 12 पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद किसान नेताओं ने बुधवार को ‘दिल्ली चलो’ मार्च दो दिनों के लिए रोक दिया।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

सीएम विजयन के नेतृत्‍व में केंद्र के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम । केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने मंत्रिमंडल और शीर्ष वामपंथी सदस्यों के साथ गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'वित्तीय अन्याय' को लेकर केंद्र के खिलाफ...

admin

Read Previous

मजबूत वैश्विक संकेतों से निफ्टी ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ

Read Next

यूपी में आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, मां गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com