उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड में आयोजित रैली में अचानक भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ नारेबाजी होने लगी और उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान धक्का-मुक्की में टिकैत की पगड़ी गिर गई और वह जमीन पर गिरते-गिरते बचे। मौके पर मौजूद पुलिस और भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित भीड़ से बाहर निकाला।

विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस रैली का आयोजन किया था। इस दौरान बाजार बंद रखा गया। रैली में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। टिकैत पर हमले के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना के बाद राकेश टिकैत ने इसे “पूर्व-नियोजित साजिश” करार देते हुए कहा, “यह प्री-प्लांटेड था, कुछ पार्टियां करवा रही हैं। अगर यह जनता का (आक्रोश) होता तो इस तरह कंट्रोल नहीं होता। ये चाहते हैं कि किसान आंदोलन को यहीं से कमजोर कर दिया जाए, लेकिन न आंदोलन कमजोर होगा, न हम।”

उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जवाब ट्रैक्टर मार्च से दिया जाएगा। टिकैत ने एलान किया कि वह ट्रैक्टर मार्च करेंगे।

हिंदूवादी नेता बिट्टू सिखेड़ा तथा शरद कपूर ने इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा द्वारा ही टिकैत का विरोध कराने की साजिश रची गई।

यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के टाउन हॉल ग्राउंड में घटी। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और मामले की जांच शुरू कर दी।

सिटी एसपी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में पहलगाम हमले के विरोध में जन आक्रोश रैली निकाली गई थी। इस दौरान राकेश टिकैत भी पहुंचे थे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। रैली में राकेश टिकैत की पगड़ी गिरने की घटना सामने आई है। इसकी जांच की जा रही है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की,...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

सीएम विजयन के नेतृत्‍व में केंद्र के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम । केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने मंत्रिमंडल और शीर्ष वामपंथी सदस्यों के साथ गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'वित्तीय अन्याय' को लेकर केंद्र के खिलाफ...

admin

Read Previous

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक

Read Next

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल, सरकार से मांगे सबूत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com