जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में पाकिस्तान में आम चुनाव होंगे : ईसीपी

इस्लामाबाद । पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने गुरुवार को घोषणा की कि देश में आम चुनाव अगले साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में होंगे। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव पैनल ने बताया कि नई जनगणना के अनुरूप की जा रही परिसीमन की प्रारंभिक सूची 27 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

ईसीपी ने कहा, ”उसने गुरुवार को परिसीमन प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की और फैसला लिया कि प्रक्रिया से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों को सुनने के बाद निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम लिस्ट 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।”

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीपी ने एक बयान में कहा कि इसके बाद 54 दिवसीय चुनाव कार्यक्रम पूरा होने के बाद अगले साल जनवरी (2024) के आखिरी सप्ताह में आम चुनाव होंगे। ईसीपी के बयान ने चुनावों को लेकर अनिश्चितता को समाप्त कर दिया है।

दरअसल, पिछली पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के नेतृत्व वाली सरकार के नई जनगणना को मंजूरी देने के कदम ने चुनावी निकाय को चुनाव कराने से पहले नया परिसीमन करने के लिए बाध्य किया था, जिससे अनुचित देरी की आशंका पैदा हो गई थी।

इस साल अगस्त में राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं के समय से पहले भंग होने के बाद, ईसीपी को 3 महीने की निर्धारित समय अवधि के भीतर चुनाव कराने की जरूरत थी, जिसका अर्थ है कि चुनाव 6 नवंबर से पहले नहीं होने चाहिए।

हालांकि, ईसीपी ने कहा कि वह चुनावों से पहले नई सीमाएं खींचने के लिए संवैधानिक रूप से बाध्य है, इसलिए 3 महीने की समयावधि के भीतर चुनाव कराना संभव नहीं है। 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों ने भी ईसीपी से देश में व्याप्त अनिश्चितता को समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द चुनाव कराने का आग्रह किया था।

— आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

टिकट के बदले नकद घोटाला: हिंदुत्व कार्यकर्ता, साधु से दो करोड़ की कीमती वस्तुएं, 76 लाख नकद बरामद

Read Next

निज्जर की हत्या की खुफिया जानकारी ‘फ़ाइव आईज़’ नेटवर्क के सहयोगी द्वारा प्रदान की गई: रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com