भारतीय, जर्मन विशेषज्ञों ने की ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर चर्चा

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)| आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इसका कार्यान्वयन उन पांच चुनिंदा विषयगत क्षेत्रों में शामिल हैं, जिन पर भारतीय और जर्मन वैज्ञानिक विशेषज्ञों ने यहां चर्चा की। भारत-जर्मन विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र (आईजीएसटीसी) द्वारा जर्मन संघीय शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्रालय और भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साथ 6 और 7 सितंबर को संयुक्त आभासी कार्यशाला में स्थिरता, स्वास्थ्य देखभाल, स्वायत्त रोबोटिक्स, भरोसेमंद एआई और गणितीय नींव के लिए एआई जैसे क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया।

डीएसटी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्यशाला का आयोजन नवंबर 2019 में दोनों देशों के बीच सरकारी परामर्श के दौरान किए गए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने और बढ़ाने के निर्णय के बाद किया गया।

आईजीएसटी के भारतीय सह-अध्यक्ष और डीएसटी के अंतर्राष्ट्रीय प्रभाग प्रमुख, एस.के. वाष्र्णेय और जर्मन सह-अध्यक्ष कैथरीन (जो एक ही नाम से जाना जाता है) ने अकादमिक और उद्योग साझेदारी को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया, जो विशेष रूप से एआई, मशीन लर्निग और रोबोटिक्स के क्षेत्र में समाज की मदद करेगा।

डीएसटी के फ्रंटियर एंड फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजीज डिवीजन के प्रमुख, डॉ. मुरली मोहन ने कहा कि विश्व स्तर पर एआई एक बहुत ही सक्रिय शोध विषय है, और प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि भारत और जर्मनी सहयोग कर सकें और सहयोग बढ़ा सकें।

उन्होंने कहा, “इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के उन्नयन, कौशल विकास और रोजगार सृजन जैसे कई मुद्दों का समाधान करना है। इस क्षेत्र में शिक्षा और उद्योग का लाभ उठाने की जरूरत है, और उत्पादों को तैयार करने की जरूरत है।”

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्यशाला में दो मुख्य पूर्ण व्याख्यान हुए, जर्मन पक्ष के प्रोफेसर रूपक मजूमदार और भारत के प्रोफेसर सुभासिस चौधरी के और उसके बाद पूर्ण सत्र में आमंत्रित वक्ताओं के व्याख्यान हुए।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

आंध्र से ‘दूध दुरंतो’ दिल्ली लेकर आई 10 करोड़ लीटर दूध

Read Next

पीएम मोदी के जन्मदिन पर उपहारों की अनोखी नीलामी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com