श्रीलंका गृह युद्ध पर उपन्यास के लिए ऑस्ट्रेलियाई-तमिल को शीर्ष साहित्यिक पुरस्कार

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई-तमिल वकील शंकरी चंद्रन ने अपने उपन्यास ‘चाय टाइम एट सिनामन गार्डन्स’ के लिए 60,000 डॉलर का प्रतिष्ठित माइल्स फ्रैंकलिन साहित्य पुरस्कार जीता है।

पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को सिडनी के ओवोलो होटल में एक समारोह में की गई।

चंद्रन ने एक बयान में कहा, “माइल्स फ्रैंकलिन साहित्यिक पुरस्कार जीतना एक सम्मान की बात है। ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी भी सदमे में हूं। मेरे ऑस्ट्रेलियाई लेखक साथियों के बीच इस तरह पहचाना जाना असाधारण है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि ‘चाय टाइम एट सिनामन गार्डन्स’, जिसमें यह दिखाया गया है कि ‘एक ऑस्ट्रेलियाई होने’ का क्या मतलब है, उसे इस तरह से मान्यता दी गई है।”

उपन्‍यास की कहानी पश्चिमी सिडनी उपनगर में केंद्रित है, जहां एक श्रीलंकाई मूल निवासी एक ओल्‍डएज होम के लोगों के जीवन का वर्णन करता है, जो 80 के दशक में गृह युद्ध से बचने के लिए देश छोड़कर आया था।

इस प्रक्रिया में वह युद्ध, नरसंहार, नस्लवाद, परिवार, प्रेम और दोस्ती के विषयों की पड़ताल करता है।

चंद्रन के उपन्यास की प्रशंसा करते हुए निर्णायक मंडल ने एक बयान में कहा, “यह विवादित ऐतिहासिक दावों पर सावधानी बरतता है, हमें याद दिलाता है कि भुला दी गई भयावहताएँ दोहराई जाने वाली भयावहता हैं, और हमारे बीच मौजूद किस्‍सागो को सुने बिना इतिहास का पुनरुद्धार और पुनर्कथन नहीं किया जा सकता।

“अत्यधिक कौशल के साथ चंद्रन एक गंभीर इतिहास का वर्णन करती हैं – मुख्य रूप से प्‍यारे झगड़ालू बुजुर्गों के माध्यम से। और हमें अपने दिलोदिमाग खोलने के लिए आमंत्रित करती हैं: ‘जब आप किसी देश का साहित्य पढ़ते हैं… तभी आप इसे समझेंगे; आप इससे प्यार करने लगेंगे’।”

निर्णायक मंडल में लेखक और साहित्यिक आलोचक बर्नाडेट ब्रेनन, साहित्यिक विद्वान और अनुवादक मृदुला नाथ चक्रवर्ती, पुस्तक समीक्षक जेम्स ले, एनएसडब्ल्यू मिशेल लाइब्रेरियन और अध्यक्ष रिचर्ड नेविल और लेखक और संपादक एल्फ़ी शिओसाकी शामिल थे।

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रन के माता-पिता डॉक्टर थे जो उस समय श्रीलंका से भाग गए थे जब देश गृहयुद्ध की कगार पर था। पहले वे ब्रिटेन चले गए जहां लेखिका का जन्म हुआ था, फिर तीन साल बाद वे ऑस्ट्रेलिया आ गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वह उपनगरीय कैनबरा में पली-बढ़ी है और खुद से लगातार बातचीत करती रहती है कि वह कहां फिट बैठती हैं और किन शर्तों के तहत स्वीकृति दी गई है।

उनकी वेबसाइट बायो के अनुसार, चंद्रन ने सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक वकील के रूप में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम डिजाइन और वितरण पर काम करते हुए दो दशक बिताए हैं।

वह एक ऑस्ट्रेलियाई रिटेलर के लिए सामाजिक प्रभाव के लिए काम करती हैं और सिडनी में रहती हैं।

आईएएनएस

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

तेजी बच्चन ने लेडी मैकेबेथ की भूमिका निभाई थी

नई दिल्ली। प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवम भारत छोड़ो आंदोलन में जेल जानेवाले प्रसिद्ध रंगकर्मी एवम लेखक वीरेन्द्र नारायण द्वारा निर्देशित नाटकों में तेजी बच्चन ने ही नहीं बल्कि देवानंद की...

admin

Read Previous

मणिपुर हिंसा के खिलाफ अमेरिका के तीन प्रांतों में भारतीय-अमेरिकियों का विरोध-प्रदर्शन

Read Next

हिंदू आस्था पर हमले के बीच भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने रामास्वामी का समर्थन किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com