कर्नाटक पुलिस के हत्‍थेे चढ़ा शातिर, खुद को डॉक्टर बताकर 15 महिलाओं से की शादी

मैसूरु (कर्नाटक) : कर्नाटक पुलिस ने एक ऐसे शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने मैसूरु जिले में डॉक्टर और इंजीनियर होने का दावा करते हुए 15 महिलाओं को धोखा देकर उनसे शादी की। इसकी पोल तब खुली जब एक सॉफ्टवेयर पेशेवर को उस पर संदेह हुआ। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पहचान बेंगलुरु के बनशंकरी इलाके के महेश के.बी. नायक के रूप में हुई है। 35 साल का आरोपी शादी के बाद पैसे और गहने लेकर भाग जाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 2014 से अब तक 15 से ज्यादा महिलाओं से शादी की है।

जानकारी के मुुुुुुताबिक, एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल को पिछले साल आरोपी ने अपने जाल में फंसाया था। उसे आरोपी की खराब अंग्रेजी बोलने की क्षमता पर संदेह हुआ और उसने उसके बारे में जानकारी इकट्ठा की और मैसूर में उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को पहले भी एक अन्य महिला से इस मामले में शिकायत मिली थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फर्जी वैवाहिक प्रोफाइल बन‍ाकर भोली-भाली महिलाओं को फंसाया। आरोपी खुद को कभी इंजीनियर तो कभी डॉक्टर बताता था। उसने तुमकुरु शहर में एक फर्जी क्लिनिक भी स्थापित किया था और एक नर्स को भी काम पर रखा था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई महिलाओं ने उसकी अंग्रेजी अच्‍छी न होने के कारण उसे अस्वीकार कर दिया था। आरोपी फिर कभी उन महिलाओं से नहीं मिला, जो ज्यादातर पढ़ी-लिखी थीं।

जांच में पता चला कि आरोपी के चार बच्चे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

स्वीडन की नाटो सदस्यता के समर्थन में आया तुर्की : स्टोलटेनबर्ग

Read Next

पंचायत चुनाव : तृणमूल प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर, दूसरे स्थान के लिए कांटे की टक्कर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com