पश्चिम बंगाल में पहली बार तो असम में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पांच राज्यों में से तीन राज्यों में मिली भाजपा की जीत पर खुशी जताई।

उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनाने जा रही है। पश्चिम बंगाल में जहां भाजपा पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है तो वहीं असम में हमारी पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इसके अलावा, पुडुचेरी में भी हमने जीत दर्ज करते हुए मौजूदा स्थिति को अपने पक्ष में करने का काम किया है, जिसे हम अपने लिए राजनीति के मोर्चे पर शुभ संकेत के रूप में रेखांकित कर सकते हैं।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पांच में तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत ने यह साफ कर दिया है कि आज की तारीख में लोगों के बीच में प्रधानमंत्री का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। लोगों को प्रधानमंत्री पर भरोसा है। उन्हें यह विश्वास है कि प्रधानमंत्री किसी भी हाल में उनके हितों पर कुठाराघात नहीं लगने देंगे। यही वजह है कि आज की तारीख में तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को 15 साल तक मौका दिया। 15 सालों तक ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में राज किया, लेकिन अफसोस की बात है कि 15 सालों में उन्होंने सिर्फ मां, माटी और मानुस के साथ धोखा दिया। इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात यह रही कि उन्होंने बलात्कारी और भ्रष्टाचारियों का साथ दिया।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि टीएमसी ने आज की तारीख में भीड़ और भय तंत्र को स्थापित करने की कोशिश की, जिसे अब तोड़ने की कोशिश की गई है।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल में जीत के करीब भाजपा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की ‘झालमुरी-रसगुल्ला पार्टी’

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकप्रिय बनाए गए बंगाली स्नैक ‘झालमुरी’ सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय में जश्न...

ममता दीदी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं इसलिए आज ऐसी स्थिति: तरुण चुघ

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे बढ़त पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत...

केरल जनादेश मतदाताओं के बदलते मिजाज को दर्शाता है: केसी वेणुगोपाल

तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल चुनाव परिणामों को जनभावना में निर्णायक बदलाव बताया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि ये परिणाम केरल भर में परिवर्तन समर्थक...

बंगाल में चुनाव के बाद केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल से जुड़ी एक याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई, जिसमें चुनाव परिणामों के बाद संभावित हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा...

असम चुनाव : रुझानों में गौरव गोगोई पीछे, भाजपा 78 सीटों पर कर रही लीड

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस को शुरुआती झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवार गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से पीछे...

विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बढ़त के बीच सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई । विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल...

पश्चिम बंगाल: फाल्टा में वोटरों को धमकाने का आरोप, आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर जिला पुलिस को निर्देश दिया कि वे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से...

भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना । राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

दिल्ली पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला में भाग लेने के लिए पटना से नई दिल्ली के लिए...

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी, पूरन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com