पंचायत चुनाव : तृणमूल प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर, दूसरे स्थान के लिए कांटे की टक्कर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को भी जारी है, रात 11 बजे तक के रुझान से पता चला कि जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तीनों स्तरों पर स्पष्ट संख्यात्मक वर्चस्व बनाए हुए है, वहीं दूसरे स्थान के लिए भाजपा और कांग्रेस-वाम मोर्चा के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, अंतिम तस्वीर बुधवार दोपहर से पहले या उसके बाद उपलब्ध होगी।

मंगलवार को रात 11 बजे तक तृणमूल कांग्रेस 36,665 ग्राम पंचायत सीटों (आंकड़ों में निर्विरोध सीटें शामिल) पर जीत हासिल कर विपक्षी दलों से काफी आगे है।

जहां भाजपा 7,263 सीटों पर विजयी हुई है, वहीं कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन ने 4,208 सीटें (कांग्रेस 1,811, वाम मोर्चा 2,397) जीती हैं।

अन्य, जिनमें ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) और निर्दलीय शामिल हैं, 1,732 सीटों पर विजेता बनकर उभरे हैं। 744 सीटों पर टाई हुआ है, जहां बाद में सिक्का उछालकर विजेता का फैसला किया जाएगा।

राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में ग्राम पंचायत सबसे निचला स्तर है।

दूसरे स्तर की पंचायत समिति के मामले में तृणमूल ने 2,319 सीटें हासिल की हैं, उसके बाद भाजपा को 109, वाम मोर्चा को 39, कांग्रेस को 36 और अन्य को 2 सीटें मिली हैं।

सबसे ऊंचे स्तर जिला परिषद के मामले में, रात 11 बजे तक सिर्फ 82 सीटों का रुझान आया, जिसमें 81 सीटों पर तृणमूल या तो जीत रही है या आगे चल रही है और एक सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

इस बीच, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के ग्रामीण नागरिक निकाय चुनावों के मद्देनजर “ममता को कोई वोट नहीं” के आह्वान का उपहास उड़ाया।

बनर्जी ने कहा, ”’ममता को वोट नहीं” का नारा ‘अब वोट फॉर ममता” में बदल गया है।

आईएएनएस

ईरान के फुजैराह हमले में 3 भारतीय घायल, विदेश मंत्रालय ने की तुरंत हमले रोकने की मांग

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हुए हमलों की निंदा की, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए। साथ ही तुरंत नागरिकों और नागरिक ढांचों...

बंगाल में ममता ने निर्ममता की कीमत चुकाई : मोहन यादव

भोपाल । पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बंगाल में ममता बनर्जी ने अपनी निर्ममता की...

‘बिहार की जीत ने बंगाल का रास्ता खोला’, पीएम मोदी का पुराना बयान वायरल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बयान में उन्होंने...

आतंकवाद विरोधी प्रयासों में भारत और इजरायल समानांतर राह पर: रिपोर्ट

वॉशिंगटन । भारत और इजरायल की साझेदारी मुख्य रूप से आतंकवाद से निपटने, लोगों की जान बचाने और आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने पर केंद्रित एक व्यावहारिक सहयोग है। एक...

होर्मुज संकट का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा नकारात्मक असर: यूएन प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बाधित होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़...

बॉन्डी आतंकी हमले की जांच में ऑस्ट्रेलियाई बंदूक कानूनों के लिए एक समान दृष्टिकोण अपनाने की मांग तेज

कैनबरा । सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए घातक आतंकी हमले के बाद गठित एक महत्वपूर्ण यननहूदी-विरोधी जांच ने ऑस्ट्रेलिया में सभी स्तरों की सरकारों से बंदूक कानूनों पर एक...

किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच नए सिरे से गठबंधन का किया आग्रह

वाशिंगटन । ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच की दोस्ती को और मज़बूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जो...

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से ‘चिंतित’ नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान गोलीबारी के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब ये घटना हुई, वे चिंतित...

पेजेश्कियन ने दोहराया ‘ईरान दबाव और धमकियों के आगे झुकेगा नहीं’

तेहरान । अस्थाई संघर्ष विराम और कूटनीतिक प्रयासों के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने खाड़ी देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही...

ईरान-अमेरिका सीजफायर को लेकर चर्चा के बीच तेहरान ने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का संचालन किया शुरू

तेहरान । अमेरिका और इजरायल की तरफ से 28 फरवरी को हमला शुरू होने के बाद से ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही इसे एक "ऐतिहासिक" कदम...

ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को बिना किसी समय सीमा के बढ़ाया, नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी

वॉशिंगटन । डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ अपने युद्धविराम को बढ़ा दिया है, जबकि व्यापक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी गई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि बातचीत...

admin

Read Previous

कर्नाटक पुलिस के हत्‍थेे चढ़ा शातिर, खुद को डॉक्टर बताकर 15 महिलाओं से की शादी

Read Next

उमर खालिद की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 24 जुलाई तक टाली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com