पंत को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने की जरुरत : मदन लाल

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मदन लाल का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने की जरुरत है बजाय कि वह इधर उधर शॉट खेल कर आउट हो जाएं।

मदन लाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, कल उन्होंने दूसरी पारी के दौरान अपने आप को परिस्थितियों के अनुकूल ढ़ाला जो कि सराहनीय है। वह एक अच्छे और टीम के लिए मूल्यवान खिलाड़ी हैं, उन्हें क्रीज पर और समय बिताने की जरुरत है बजाय कि वह लचीला शॉट खेल कर आउट हो जाएं।

बांए हाथ के बल्लेबाज पंत ने रविवार को दूसरी पारी के दौरान 106 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। यह पंत का इस सीरीज में पहला अर्धशतक था। पंत का विकेट मोइन अली ने लिया।

मदन लाल ने आगे कहा, अच्छी गेंदों पर आउट होना अलग बात है पर अपने विकेट को विरोधी टीम को तोहफे में देना गलत है। मुझे कल उनकी बल्लेबाजी देख कर अच्छा लगा, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की लय को बनाए रखा। चाहे वो टेस्ट क्रिकेट हो या और कोई अन्य प्रारुप ऐसे ही बल्लेबाजी करनी चाहिए।

पूर्व खिलाड़ी ने कहा, खेल के अंतिम दिन 271 रन का पीछा करना आसान नहीं है पर यह क्रिकेट है जहां कुछ भी हो सकता है। मुझे लगता है कि अभी खेल 60-40 से भारत के पक्ष में है। यानी कि 60 प्रतिशत भारत के जीतने की उम्मीद है जबकि 40 प्रतिशत इंग्लैंड के जीतने की उम्मीद है।

इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के 141 साल के इतिहास में मात्र दो ही बार ऐसा संभव हो सका है कि 350 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया हो। मदन लाल ने कहा कि यह टेस्ट भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि अंतिम टेस्ट में वापसी करना आसान नहीं रहेगा।

रोहित शर्मा के शानदार शतक के लिए मदन लाल ने उनकी सराहना की। रोहित ने अपने टेस्ट डेब्यू के आठ साल बाद विदेशी जमीन पर पहला टेस्ट शतक लगाया।

मदन लाल ने कहा, रोहित इस सीरीज पर लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। शतक से पहले उन्होंने दो अर्धशतकीय पारी खेली थी। वह अलग श्रेणी के खिलाड़ी हैं, उन्होंने परिस्थितियों को बखूबी समझा है। जब भी भारत को एक ठोस शुरुआत की जरुरत रही है उन्होंने हमेशा टीम के लिए योगदान दिया है। जब से उन्होंने सलामी बल्लेबाजी करने की शुरुआत की है तब से उन्हें और टीम को आत्मविश्वास मिला है।

–आईएएनएस

पीवी सिंधु: माता-पिता से मिली प्रेरणा, 8 साल की उम्र में थामा रैकेट, दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को बचपन से ही खेल की दुनिया में कदम जमाने के लिए एक शानदार माहौल मिला। सिंधु के माता-पिता खुद...

सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

हैदराबाद । श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने कहा है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी में एक सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा...

महिला टी20 विश्व कप: सातवीं बार चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पलटना होगा इतिहास, घर में ‘अजेय’ रहा है इग्लैंड

नई दिल्ली । इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया को सातवीं...

एसोसिएट टीमें ‘फुल मेंबर’ देशों के खिलाफ अधिक प्रतिस्पर्धी होती जा रही हैं: मैक्सवेल

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के मुताबिक, क्रिकेट की दिग्गज टीमों और उभरते हुए देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। मैक्सवेल ने कहा...

‘यह टीम सच में इसकी हकदार है,’ मेक्सिको के ‘राउंड ऑफ 16’ में पहुंचने से कोच एगुइरे खुश

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने बुधवार (भारतीय समय के अनुसार) को इक्वाडोर के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। मैनेजर जेवियर एगुइरे...

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली |। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी)...

विंबलडन: प्राइज मनी विवाद पर अस्थायी समझौता, खिलाड़ियों ने मीडिया के साथ विरोध प्रदर्शन रोका

नई दिल्ली । विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के...

नाइट क्लब विवाद: स्टोक्स और एटकिंसन को बड़ी राहत, अब नहीं होगी और कार्रवाई

नई दिल्ली । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ अब कोई और कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्रिकेट रेगुलेटर ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते...

दूसरी बार ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने गए मुशफिकुर रहीम

दुबई । बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को मई 2026 के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है। मुशफिकुर ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी...

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

editors

Read Previous

अफगानिस्तान से अमेरिका का हटना एक गलती : यूके रक्षा सचिव

Read Next

यूपी ने लगाए 9 करोड़ टीके, सूची में सबसे ऊपर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com