आज से दुनिया देखेगी यूपी के विकास की नई कहानी : योगी

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राजधानी के वृंदावन में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शुक्रवार को पूरी दुनिया यूपी के विकास की नई कहानी देखेगी। प्रदेश के अंदर निवेश के अनुकूल अपार संभावनाएं हैं। इससे एक दिन पूर्व राजधानी से जुड़ी 159 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण इसका गवाह है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अमौसी एयरपोर्ट के पास विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं। इससे पहले सीएम योगी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरपोर्ट के पास तिराहे पर 12 फीट ऊंची लक्ष्मण की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ ही रात में जी-20 को लेकर शहीद पथ से जनेश्वर मिश्र पार्क के रास्ते की सुंदरता को देखें तो आपको अहसास होगा कि हमारा लखनऊ कितना बदल रहा है। इस सुंदरता को बनाए रखना हर लखनऊवासी की जिम्मेदारी है। अगर किसी शहर ने इस लक्ष्य को प्राप्त किया है तो अन्य में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिये, कि हम भी अपने आपको इसके अनुरूप बनाने का प्रयास करें। आज उत्तर प्रदेश सु²ढ़ कानून व्यवस्था, विकास की बड़ी परियोजनाओं के मामले में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश एक्सप्रेस वे कनेक्टिविटी के साथ निवेश के बेहतरीन गंतव्य और पर्यटन के लिए जाना जाता है। किसानों और युवाओं ने जिस तेजी के साथ विकास की गति को आगे बढ़ाया है, वह प्रदेश को नये भारत के नये उत्तर प्रदेश के रूप में स्थापित कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में दस हजार से अधिक निवेशक लखनऊ आ रहे हैं। ऐसे में सभी लखनऊवासियों को अतिथि सेवा का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश बीमारू राज्य से उभरकर एक उद्यम प्रदेश और विकसित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हो रहा है और इसमें प्रदेश की 25 करोड़ जनता का योगदान जिस सकारात्मक भाव के साथ हम सबको प्राप्त हुआ है वह हम सबकी एक बड़ी ताकत थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से सभी जन प्रतिनिधियों, प्रशासन और जनता जनार्दन ने मिलकर टीम भाव के साथ जब कार्य किया तो परिणाम हम सबके सामने हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

–आईएएनएस

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

akash

Read Previous

गेहूं के आटे की बढ़ती कीमतों व बढ़ते राष्ट्रीय कर्ज पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

Read Next

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com