जैकलीन बोलीं, सुकेश चंद्रशेखर ने मेरे जज्बातों से खेला, मेरी जिंदगी नरक बना दी

नई दिल्ली : अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि चंद्रशेखर ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और उनके जीवन को ‘नरक’ बना दिया। पटियाला हाउस अदालत में चल रहे मामले में अभिनेत्री ने दावा किया कि सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी ने खुद को ‘एक सरकारी अधिकारी’ के रूप में पेश किया और उनसे कहा कि उन्हें कार से सैर कराने ले जा रही है।

जैकलीन के बयान के अनुसार, सुकेश ने खुद को सन टीवी के मालिक के रूप में पेश किया था और दावा किया था कि (तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री) जे. जयललिता उनकी मौसी थीं।

जैकलीन ने कहा, “सुकेश ने मुझसे कहा कि वह उनका बड़ा प्रशंसक है और मुझे दक्षिण भारत में भी फिल्में करनी चाहिए। सन टीवी के मालिक के रूप में उसके पास कई प्रोजेक्ट हैं। उसने कहा, हमें दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक साथ काम करने की कोशिश करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “सुकेश ने मुझे गुमराह किया, मेरा करियर और मेरी आजीविका बर्बाद कर दी।”

जैकलीन ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि उन्हें गृह और कानून मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के रूप खुद को पेश करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें सुकेश के असली नाम का पता तब चला, जब उन्हें उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें पिंकी ईरानी ने धोखा दिया था। उसने कभी भी सुकेश की पृष्ठभूमि का खुलासा नहीं किया।

उन्होंने कहा, “पिंकी ईरानी चंद्रशेखर की गतिविधियों और पृष्ठभूमि से वाकिफ थी। लेकिन उसने मुझे कभी इस बारे में नहीं बताया।”

इसी अदालत ने 16 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अभिनेत्री द्वारा दायर एक आवेदन पर नोटिस जारी किया था, जिसमें पेशे से जुड़े काम के लिए 27 जनवरी के बाद दुबई जाने की अनुमति मांगी गई है।

उन्हेंने आवेदन पर तत्काल सुनवाई के लिए अनुरोध किया था, इसलिए अदालत ने मामले को अगली सुनवाई की तारीख 25 जनवरी तय कर दी।

जैकलीन ने पिछले साल दिसंबर में बहरीन में अपनी बीमार मां से मिलने के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, उन्होंने इसे वापस ले लिया, क्योंकि अदालत उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देने को तैयार नहीं थी।

चंद्रशेखर पर कथित तौर पर राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से पैसे वसूलने का आरोप है। उसने पूर्व फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को 200 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

उसने कथित तौर पर जैकलीन को बहुत महंगे उपहार भेजे थे, जबकि उसने अपनी जमानत अवधि के दौरान उनके लिए मुंबई से चेन्नई के लिए एक चार्टर्ड उड़ान भी बुक की थी।

ईडी के अनुसार, यह संदेह है कि कथित ठग ने सिंह से उगाही के पैसे का बड़ा हिस्सा जैकलीन को भेजा था।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

कॉर्पोरेट चंदा सरकार के एहसानों के लिए शुक्रिया अदा करने का एक तरीका है: चिदंबरम

Read Next

भाजपा सवर्णो, अमीरों की पार्टी है : सिद्दारमैया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com