गुजरात में बीजेपी का 53.33 प्रतिशत वोट शेयर, आप ने कांग्रेस के वोट बैंक में लगाई सेंध

गांधीनगर : गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा और आप के लिए यह बड़ी जीत है। बीजेपी को 53.33 फीसदी वोट मिले हैं और आप को 12 फीसदी। वहीं, आप ने अपना वोट शेयर बढ़ाने के साथ कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाई है। दोपहर 12 बजे के चुनाव आयोग (ईसी) के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस की हिस्सेदारी घटकर 26.9 फीसदी रह गई है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 150 सीटों पर, कांग्रेस 22 सीटों पर, आप छह सीटों पर, समाजवादी पार्टी एक पर और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने मीडिया से कहा कि लोगों ने कांग्रेस और आप दोनों को खारिज कर दिया है और एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को न केवल भारी जीत मिली बल्कि भाजपा ने रिकॉर्ड तोड़ सीटें जीतने की ओर बढ़ रही है और गुजरात में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

कांग्रेस प्रत्याशी ललित वसोया का आरोप है कि आप ने कांग्रेस के वोटों में सेंध लगाकर बीजेपी की ‘बी’ टीम के तौर पर काम किया। वसोया ने कहा, इससे भाजपा को 150 सीटों को पार करने में मदद मिली।

हैरानी की बात यह है कि गुजरात में पहली बार आक्रामक तरीके से चुनाव लड़ने वाली आप को अब तक 12 फीसदी वोट मिले हैं और उसके उम्मीदवार छह सीटों पर आगे चल रहे हैं।

लेकिन, आप के लिए एक झटका भी है क्योंकि इसुदन गढ़वी, गोपाल इटालिया, अल्पेश ठाकोर जैसे उसके चेहरे इस समय पीछे चल रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता जैसे परेश धनानी, ललित कगथरा, तुषार चौधरी, रुत्विक मकवाना पीछे चल रहे थे। कांग्रेस के अर्जुन मोढवाडिया आगे चल रहे हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

उस्ताद राशिद खान के परिवार ने कोलकाता पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Read Next

नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान लेकर फरार दुल्हन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com