झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 5 जवान घायल

रांची: झारखंड के चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) जिला अंतर्गत सरजोमबुरू जंगल में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पांच जवानों को गोली लगी है। घायलों में सभी जवान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के हैं। इनके नाम सूरज कुमार, सुशील लकड़ा, बुधदेव किशन, कृष्णनाथ बोकरा और संदीप हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि सुरक्षा बलों की ओर से चाईबासा जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। जिस जगह पर मुठभेड़ हुई है, वहां माओवादी लीडर अनमोल जी और मोचू का दस्ता सक्रिय है। सर्च अभियान के दौरान अचानक पहली बार मुठभेड़ सुबह के 8 बजे हुई। फिर लगभग 11 बजे नक्सलियों ने दोबारा सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया।

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) ने 2 से 8 दिसंबर तक पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) सप्ताह मनाने का ऐलान किया है। संगठन ने बुकलेट जारी कर कहा है कि पुलिस के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध तेज किया जाएगा। नक्सलियों के इसी ऐलान के मद्देनजर राज्य के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

मुजफ्फरनगर : जींस, टी-शर्ट में नहीं दिखेंगे सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Read Next

संत शिवमूर्ति के खिलाफ दो और नाबालिग लड़कियों ने कराया मामला दर्ज, यौन शोषण का आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com