सिंगापुर के साथ मुक्त व्यापार समझौता लागू करेगा श्रीलंका

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को सिंगापुर-श्रीलंका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने विदेश नीति, व्यापार, कानूनी और अन्य क्षेत्रों से संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान ये निर्देश दिए।

राष्ट्रपति के मीडिया विभाग ने एक बयान में कहा, इस संबंध में मौजूदा समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और राष्ट्रपति ने इसके त्वरित समाधान की जरूरत पर प्रकाश डाला।

इससे पहले सितंबर में टोक्यो में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के लिए आयोजित अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मिल कर विक्रमसिंघे ने आश्वासन दिया था कि यह समझौता लागू किया जाएगा।

समझौता जनवरी 2018 में तैयार हुआ था। श्रीलंका के विपक्षी दल, ट्रेड यूनियन और अन्य पेशेवर निकायों की कड़ी आपत्तियों के कारण मुक्त-व्यापार समझौते को निलंबित कर दिया गया था।

मई 2021 में, श्रीलंका ने कई संशोधनों के साथ इसे पुनर्जीवित करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ।

18 महीने की बातचीत के बाद तैयार हुआ श्रीलंका-सिंगापुर मुक्त व्यापार समझौता (एसएल-एसएफटीए) दोनों देशों के बीच व्यापार में ‘जायंट लीप’ माना गया और यह स्थापित हुआ कि श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के नए युग में आगे बढ़ रहा है।

यह समझौता वस्तुओं, सेवाओं, निवेश, रूल्स ऑफ ओरिजिन, बौद्धिक संपदा अधिकार, सीमा शुल्क प्रक्रिया और व्यापार सुविधा, सरकारी खरीद, ट्रेड रिमेडीज, आर्थिक और तकनीकी सहयोग, विवाद निपटान, दूरसंचार और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों को कवर करता है।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

editors

Read Previous

पुलकित के रिजॉर्ट में आती थीं बाहर से लड़कियां, शराब के अलावा कई तरह के नशे का रहता था स्टॉक, प्रताड़ना के भी आरोप

Read Next

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में ट्विस्ट, शशि थरूर के अलावा कोषाध्यक्ष बंसल ने भी लिए नामांकन फॉर्म

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com