पुलकित के रिजॉर्ट में आती थीं बाहर से लड़कियां, शराब के अलावा कई तरह के नशे का रहता था स्टॉक, प्रताड़ना के भी आरोप

ऋषिकेश/देहरादून : अंकिता हत्याकांड मामले के तीनों आरोपी सलाखों के पीछे से लेकिन अब आरोपी पुलकित के वन्तर रिसोर्ट और फैक्टी को लेकर अब नए नए खुलासे हो रहे हैं। पुलकित आर्य के दोनों पूर्व स्टाफ कर्मियों ने पुलकित का काला चिट्ठा बताया है। ये वो कर्मचारी हैं जो अंकिता की तरह ही प्रताड़ित होकर यहां से किसी तरह अपनी जान बचा कर भाग निकले थे। मौजूदा समय में मेरठ में रहने वाले दोनों पति-पत्नी जून महीने तक यही काम कर रहे थे। मात्र 2 महीनों में वह इतने परेशान हो गए की उन्हें रातोंरात यहां से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। दोनों पति पत्नी ने पुलकित आर्य और अंकित उर्फ अंकित गुप्ता की पूरी कुंडली खोलकर रखी।

रुड़की के रहने वाले इन दो पूर्व कर्मचारियों ने होटल मैनेजमेंट के कोर्स किया था। इसके बाद ये नौकरी तलाश रहे थे। इसी बीच उन्हें पुलकित आर्य के इस रिजॉर्ट में स्टाफ रिक्वायरमेंट की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों ने यहां पर आकर पुलकित आर्य से संपर्क किया। दोनों की यहां नौकरी लग गई। लगभग 2 महीनों की नौकरी में ही दोनों पति-पत्नी यहां इतने परेशान हो गए कि उन्हें रातोंरात यहां से भागना पड़ा। वंत्रा रिजॉर्ट की पूर्व कर्मचारी इशिता बताती हैं कि पुलकित आर्य उन्हें इतना परेशान कर रहा था कि कई बार उन्होंने यहां से भागने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह असफल रहे। पुलकित आर्य अपने चंगुल में यहां के स्टाफ को फंसाकर रखता था। जिसके कारण यहां से निकलना बहुत मुश्किल होता था।

इशिता ने बताया कि पुलकित आर्य ने उनके ऊपर भी चोरी का आरोप लगाया था। चोरी का आरोप लगाने के बाद उनसे लिखित में माफी मंगवाई, जबकि उन्होंने कोई चोरी नहीं की थी। पुलकित आर्य की प्रताड़ना झेल रहे दोनों पति-पत्नी बड़ी मुश्किल से यहां से निकले।

इशिता और उनके पति ने बताया कि, इस रिजॉर्ट में हमेशा कुछ लड़कियों का आना जाना लगा रहता था। इनके बारे में पुलकित आर्य यह साफ हिदायत देता था कि उनके नाम और नंबर कभी नोट नहीं करने हैं। दिन हो या रात यहां पर कुछ ऐसे लोगों को पुलकित आर्य लेकर आता था। जिनके लिए ये लड़कियां लाई जाती थीं। उन्होंने बताया पुलकित आर्य यहां पर स्टाफ को मारता और पीटता था। जैसे ही कोई यहां से जाने की कोशिश करता था तो उसको किसी तरह से फंसा देता था।

इशिता ने बताया कि यहां पर ना केवल भारी मात्रा में शराब आती थी बल्कि सुल्फा, गांजा और नशे के कई तरह के सामान यहां पर स्टॉक किए जाते थे। पुलकित आर्य के कुछ ऐसे दोस्त भी यहां पर आते थे, जिनके लिए विशेष इंतजाम किया जाता था। अलग-अलग तरह की लड़कियां यहां पर आती थीं। वह गेस्ट के रुप में ही रुकती थी। पुलकित आर्य उनके बारे में कोई भी जानकारी नोट नहीं करने देता था।

वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाले पति-पत्नि ने बताया कि पुलकित ने मेरे पति से कहा अपनी पत्नी को रूम में भेज दो। तब हम दोनों को बहुत अजीब लगा। उन्होंने मुझसे जबरदस्ती रूम में खाना मंगवाने की जिद भी की थी। उस वक्त पुलकित आर्य शराब के नशे में था, लेकिन मैं वहां नहीं गई। इस बात से पुलकित बेहद नाराज हुआ। शुक्र था कि मेरे पति भी मेरे साथ काम करते थे, नहीं तो मेरे साथ कुछ भी हो सकता था। उन्होंने बताया कि पीछे तेज आवाज में कई बार डीजे में डांस होता था। लड़की लड़के एक साथ डांस करते थे, जो लड़कियां दूसरे कस्टमरों के लिए बुलाई जाती थी उसके साथ पुलकित भी एंजॉय करता था।

दोनों पति-पत्नी में बताया वह यहां से निकलने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे। लोगों ने उन्हें बताया कि पुलिस को फोन करने के बाद यह जानकारी पता लगी कि ये पुलिस क्षेत्र नहीं है। यह राजस्व क्षेत्र है। जिसके बाद हमने पटवारी को फोन किया। पटवारी ने यहां पर आकर उल्टा हमें ही धमकाया। साथ ही पटवारी ने इस बात की भी हिदायत दी कि अगर यहां ज्यादा तेज बनने की कोशिश करोगे तो उन्हें अंजाम भुगतने होंगे।

उन्होंने बताया पटवारी अमूमन यहां पर कई बार रात और दिन में आया करता था। पुलकित आर्य के पटवारी और उससे जुड़े हुए लोगों से अच्छे संबंध थे। यहां पर कर्मचारियों से मारपीट की कई बार पटवारी को शिकायत दी जाती थी, मगर इस पर कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा पटवारी भी हमेशा ही कर्मचारियों को धमकाया करता था। दोनों ने बताया रिजॉर्ट में हमेशा ही पटवारी को विशेष ट्रीटमेंट दिया जाता था।

पूर्व कर्मचारी ने बताया कि पुलकित के कारनामों की पूरी जानकारी उसकी पत्नी को थी। वो लगातार इसका विरोध भी करती थी। पुलकित आर्य की पत्नी ने हम दोनों से कहा था कि तुम दोनों यहां काम मत करो। वे कहती थी यहां का माहौल ठीक नहीं है। यहां अच्छे लोग नहीं आते हैं।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

कार्तिक आर्यन ने ‘फ्रेडी’ का नया पोस्टर किया शेयर, डरी सहमी दिखीं एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला

Read Next

सिंगापुर के साथ मुक्त व्यापार समझौता लागू करेगा श्रीलंका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com