यूपी के बिजनौर में 16 साल के किशोर की सहपाठी ने की हत्या, गिरफ्तार

बिजनौर : यूपी के बिजनौर जिले में कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक 16 वर्षीय लड़के की उसके सहपाठी ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिजनौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि 29 सितंबर को धामपुर पुलिस स्टेशन में एक छात्र को चाकू से गला काटकर हत्या के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान निवासी गांव काजीवाला रोहित के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने धामपुर पुलिस स्टेशन में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी जुनैद जो 17 साल का है, रोहित का सहपाठी है। जांच के दौरान पता चला कि रोहित का सहपाठी की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक आरोपी को अक्सर ‘साला’ कहकर बुलाता था, जिस कारण वह अपमानित महसूस करता था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “नाबालिग ने रोहित को मारने की साजिश रची और 29 सितंबर को आरोपी बाइक पर एमएम इंटर कॉलेज पहुंचा और रोहित को साथ ले गया। पार्टी करने के बहाने वह नगीना हाईवे के पास जैन के बाग में ले जाकर रोहित का गला काट दिया और भाग गया।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर घटना के 24 घंटे के भीतर नगीना के मोहल्ला मनिहारी सराय से किशोर को पकड़ा गया।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, अपराध में प्रयुक्त बाइक और चाकू भी बरामद कर लिया गया है, आगे की जांच जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

जेम्स बॉन्ड से ‘आगे बढ़ने’ की जरूरत: डेनियल क्रेग

Read Next

टेरर हेवन्स देशों पर नकेल कसने की जरूरत: अमित शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com