टेरर हेवन्स देशों पर नकेल कसने की जरूरत: अमित शाह

नई दिल्ली:दिल्ली में आयोजित नो मनी फॉर टेरर मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का समापन हो गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान और चीन पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कुछ देशों, उनकी सरकारों व एजेंसियों ने आतंकवाद को स्टेट पालिसी बनाया है। टेरर हेवन्स पर आर्थिक प्रतिबंध के साथ सभी प्रकार की नकेल कसना आवश्यक है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि कुछ देश आतंकवादियों और आतंकवाद को पनाह देने वालों का बार-बार समर्थन करते हैं। मेरा मानना है कि आतंकवाद की कोई अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं होती, इसलिए सभी देशों को राजनीति को भुलाकर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर दुनिया के सभी देशों को अपने जियो-पॉलिटिकल इंटरेस्ट से ऊपर उठ एक मन बनाना होगा।

गृह मंत्री ने कहा कि कोई भी एक देश या कोई भी एक संगठन, चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, आतंकवाद को अकेला हरा नहीं सकता! अंतरराष्ट्रीय समुदाय को लगातार इस जटिल और बॉर्डर-लेस खतरे के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आतंकवाद लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति तथा विश्वशांति के खिलाफ सबसे बड़ा नासूर है, जिसे हमें जीतने नहीं देना है।

अमित शाह ने कहा कि हाल ही में भारत सरकार ने सामाजिक गतिविधियों की आड़ में युवाओं को रेडिकलाइज कर उन्हें आतंक की ओर धकेलने की साजिश करने वाली संस्था को बैन किया है। मेरा मानना है कि हर देश को ऐसी संस्थाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि हम आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एक प्रभावी, दीर्घकालिक और ठोस लड़ाई के बिना भय-मुक्त समाज, भय-मुक्त दुनिया नहीं सोच सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत ने नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन के तीसरे संस्करण की मेजबानी की थी। इसमें 78 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे जहां आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ वैश्विक रणनीति पर चर्चा की गई है।

–आईएएनएस

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों की मदद करने को ईरान तैयार

तेहरान । पोर्ट्स एंड मेरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने घोषणा की है कि देश के बंदरगाह होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे या गुजरने वाले जहाजों को हर प्रकार की सहायता देने के लिए...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खस्ताहाल हुई : रिपोर्ट

नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर ने 2026 में पाकिस्तान के आर्थिक संकट को और गहरा कर दिया। इसके कारण निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। वहीं, पर्यटन, विमानन क्षेत्र और...

48 घंटों में ही ठप हुआ ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम, होर्मुज में फंसे 1600 जहाज

सियोल । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों के ट्रांजिट के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम की शुरुआत की थी। हालांकि, अमेरिकी मीडिया ने...

हंटावायरस क्या अर्जेंटीना से फैला? जांच में जुटी एजेंसियां

ब्यूनस आयर्स । दक्षिणी अटलांटिक में चल रहे लक्जरी क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर फैले घातक हंटावायरस संक्रमण ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां इस...

पीएम नेतन्याहू बोले-हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार, अमेरिका और इजरायल के लक्ष्य एक हैं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए दोनों तरफ से कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच दावा किया जा रहा था कि...

‘वियतनाम के साथ भारत ठोस परिणामों की ओर अग्रसर’, तो लाम के साथ साझा प्रेस वार्ता में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए।...

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट के माध्यम से शिपिंग को नियंत्रित करने के लिए शुरू की नई प्रणाली

तेहरान । ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एक नई प्रणाली शुरू की है, जैसा कि सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट किया है। यह...

ईरान ने कहा, हाल के दिनों में यूएई पर नहीं किया कोई हमला

तेहरान । ईरान की प्रमुख सैन्य कमान “खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स” ने कहा है कि देश के सशस्त्र बलों ने हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ...

भारत ‘विकास और नवाचार का वैश्विक केंद्र’, वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को दी प्राथमिकता

नई दिल्ली । वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने बुधवार को भारत की तेज़ प्रगति की सराहना करते हुए उसे "दुनिया में विकास और नवाचार का केंद्र" बताया और कहा...

लंदन भाग चुके आर्म्स डीलर संजय भंडारी की संपत्तियां होंगी जब्त, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भगोड़े आर्म्स डीलर संजय भंडारी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। वहीं, उसकी बाकी संपत्तियों को जब्त...

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 251 अंक गिरा

मुंबई । मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

editors

Read Previous

यूपी के बिजनौर में 16 साल के किशोर की सहपाठी ने की हत्या, गिरफ्तार

Read Next

ईरान में आतंकवादी हमला, 19 लोगों की मौत, 20 घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com