बेस्ट’ को बर्बाद न करे बीएमसी : ‘आमची मुंबई आमची बेस्ट’


 मुंबई : सपनों की नगरी मुंबई में मेट्रो और मोनो रेल आने से पहले भी और बाद में भी लोकल ट्रेन (उपनगरीय रेल सेवा) के अलावा अगर कोई और सेवा महानगर की जीवनरेखा रही है तो वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की बॉम्बे इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट यानी ‘बेस्ट’ बस सेवा ही रही है।

बेस्ट का देश की श्रेष्ठ बस सेवाओं में शुमार ऐसे ही नहीं किया जाता क्योंकि मुंबई महानगर के कोने-कोने तक लगभग हर सड़क पर दौड़ने वाली बसों से महानगर की ढाई करोड़ की आबादी को उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से कार्यस्थलों और घरों तक जोड़ने समेत सपने साकार करने की जद्दोजहद में लगे लोगों का अटूट संबल है यह बस सेवा। इसलिए निजीकरण की आंधी में पिछले कुछ वर्षों से इस बस सेवा को बर्बाद करने में लगे बेस्ट प्रबंधन और बीएमसी को रोकने के लिए सजग मुंबईकरों ने एक अभियान को जन्म दिया है, जिसका नाम है, ‘आमची मुंबई आमची बेस्ट ‘( हमारी मुंबई, हमारी बेस्ट)।

महामारी के दौरान भी जब लोकल ट्रेनों में अब तक आम लोगों को यात्रा करने की अनुमति नहीं है, सस्ते और सुलभ सार्वजनिक परिवहन के रूप में बेस्ट की सेवाएं जारी रही हैं, शायद इसीलिए बेस्ट को बचाने के लिए ‘आमची मुंबई आमची बेस्ट‘, जिसमें बेस्ट की यूनियनों से जुड़े सदस्यों समेत कर्मचारी भी शामिल हैं और पूर्व पत्रकारों समेत कुछ सजग नागरिक भी तो कुछ जनवादी व युवा संगठन भी। आमची मुंबई आमची बेस्ट ने एक अभियान शुरू कर बीएमसी और बेस्ट प्रबंधन को इस सेवा को बबार्द न करने का आह्वान किया है।

अभियान के तहत बताया गया है कि महामारी के दौरान बेस्ट के सैकड़ों कर्मचारी कोविड-19 का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं, लेकिन सेवाएं जारी रहीं और संकट के समय भी लोगों का सबसे विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन साबित हुईं लेकिन बस सेवा का विस्तार करने के बजाय बेस्ट प्रबंधन और बीएमसी सेवाओं को संकुचित कर रहे हैं। महामारी का इस्तेमाल कर बड़ी बसें के मुकाबले ठेका आधार पर निजी और छोटी बसें चला रहे हैं। इससे मजदूरों, कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों से लेकर वृद्ध नागरिकों को बस की लंबी कतारों में काफी समय, कई बार घंटों, ज़ाया करना पड़ रहा है।

2019 में बेस्ट प्रबंधन ने कर्मचारी यूनियनों के साथ एक करार किया था कि बेस्ट की बसों की संख्या 3327, जो उस समय थी, कम नहीं होने दी जाएगी और प्राइवेट बसें (छोटी और कंडक्टर बिना बसें) अतिरिक्त होंगी। लेकिन आज बेस्ट की बसों की संख्या घटकर 1999 होगईहै जबकि कुल बसों (निजी बसों को मिलाकर) की संख्या 3267 है।
 

बेस्ट की बसें बड़ी होने के कारण 72 यात्रियों को ढोने की क्षमता रखती हैं, जबकि एक निजी बस में 30 यात्री ही बैठ सकते हैं। अलावा इसके यह कंडक्टर रहित बसें होने के कारण बस स्थानकों पर ही ठेकेदार या कई बार ड्राईवर खुद यात्रियों से भाड़ा लेकर टिकट देते हैं, जिससे स्थानकों पर वेटिंग टाइम बढ़ता है और बसों की फ्रीक्वेंसी घटती है। कुल मिलाकर बसों की संख्या भी घटी है, यात्रियों की सीटों की संख्या में तो बहुत ज्यादा गिरावट आई है।

प्रति एक लाख की आबादी पर 50 बसों का पैमाना अपनाया जाए तो मुंबई जैसे महानगर में 70 सीटर 6250 बसों की आवश्यकता है। वास्तव में सुप्रीम कोर्ट के सुझाये नियमानुसार दिल्ली व मुंबई जैसे महानगरों में 12500 बसों की जरूरत है।’आमची मुंबई आमची बेस्ट’ ने सवाल किया है कि जब बीएमसी और बेस्ट के पास सांस्थानिक क्षमता भी है, सक्रिय कार्यबल भी और पैसा भी तो मुंबईकरों को उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती सार्वजनिक परिवहन सेवा से वंचित क्यों किया जा रहा है? और मांग की है कि बसों का बेड़ा 2010-11 के स्तर (4385 बड़ी बसें) पर लाया जाए।

मुख्य सड़कों पर केवल बेस्ट बसों के लिए विशेष लेन बनाये जाएं। कुल मिलाकर ‘आमची मुंबई आमची बेस्ट’ अभियान के तहत बेस्ट सेवाओं के विस्तार का आह्वान बेस्ट व बीएमसी से किया गया है ताकि लोगों को सस्ता सार्वजनिक परिवहन, जो उनका अधिकार भी है, मिले।

–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

ReplyForward

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

गुरुग्राम में किराए के फ्लैट में मां-बेटी ने की आत्महत्या

Read Next

आईआईटी दिल्ली ने तैयार किया पानी की बूंदों से बिजली उत्पन्न करने वाला उपकरण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com