अग्निपथ योजना के विरुद्ध “आप” का अनोखा प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार की “अग्निपथ योजना” के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में प्रदर्शन किया।राजधानी लखनऊ में आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई।

आप के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में “कटोरा” लेकर सरकार के नाम पर “भिक्षा” मांगते हुए लखनऊ में कई जगह नजर आए।लखनऊ के हज़रतगंज इलाक़े में जब पुलिस ने उनको रोका तो वहाँ झड़प हो गई।

प्राप्त समाचार के अनुसार कई जगह आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है।

रविवार को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के हाथ में तख्ती और भीख मांगने के लिए कटोरा भी लिए थे। कटोरा हाथ में देख स्थानीय पुलिस ने उनको रोका तो यूथ विंग के कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा कि सेना को “फंड” देने के लिए केंद्र सरकार के कोष पैसा नहीं है। अवाना के अनुसार केंद्र सरकार “अग्निपथ योजना” को उचित सिद्ध करने के लिये रोज़-रोज़ और नई-नई दलील दे रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के यूथ विंग के पदाधिकारी हर ज़िले में इस योजना में विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। “हम 420 रुपये का चेक प्रधानमंत्री को भेज रहे हैं।”लोगों से चंदा मांग कर केंद्र सरकार को देंगे फंड।”

यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं के खिलाफ नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को अग्निपथ योजना के विरोध में 420 रुपए का चेक भी भेजने के लिए हाथ में लेकर पहुंचे थे।

यूथ विंग के दर्जनों कार्यकर्ताओं के हाथ में तख्ती लेकर स्कीम का विरोध किया।तख्ती पर लिखा था “पैसों का रोना बंद करो”।

उल्लेखनीय है कि आप प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लखनऊ समेत प्रदेश भर में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

आप ने आज हुए प्रदर्शन में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग कर रही थी।

इस प्रदर्शन के उपदेश पर बात करते हुए संजय सिंह कहा था कि सरकार से कहाना है कि, भारतीय सेना के साथ चार सौ बीसी (धोखाधड़ी) न करो और भारत माता की रक्षा के लिए पैसे का रोना मत रोइए।

लखनऊ आये संजय सिंह ने दावा किया कि महाराष्ट्र की सरकार गिराने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका भाजपा के ”किडनैपिंग गैंग” के अलावा किसी ने निभाई है, तो वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) है।

आप सांसद ने कहा कि “डीएचएफएल” नाम की हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड संस्था ने 34 हजार करोड़ का हिन्दुस्तान का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला किया।उन्होंने सवाल किया कि डीएचएफएल घोटाले पर क्यों चुप बैठी है ईडी?

उन्होंने ने उदयपुर में मारे गये दर्जी कन्हैयालाल के मामले में आरएसएस और उससे जुड़ी संस्था राष्ट्रीय मुस्लिम मंच पर भी सवाल उठाए।

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

editors

Read Previous

महाराष्ट्र: विधानसभा स्पीकर बने भाजपा के नार्वेकर

Read Next

अगले 30 साल देश में भाजपा युग होगा : अमित शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com