ओलंपिक (कुश्ती) : ईरानी प्रतिद्वंद्वी को पटक कर सेमीफाइनल में पहुंचे बजरंग

टोक्यो, 6 अगस्त (आईएएनएस)| भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया अपने ईरानी प्रतिद्वंद्वी पर शानदार जीत के साथ 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। माकुहारी मेसे हॉल-ए, मैट-ए पर हुए क्वार्टर फाइनल मैच में बजरंग ने ईरान के मुतर्जा घियासी चेका को 2-1 से हराया। टोक्यो में भारत के लिए पदक के दावेदार बजरंग को विक्ट्री बाई फॉल के आधार पर जीत मिली।

पहले पीरियड की समाप्ति के बाद एशियाई खेल चैम्पियन बजरंग 0-1 से पीछे थे लेकिन दूसरे क्वार्टर में 2 अंक लेकर वह 2-1 से आगे हो गए। अंतिम एक मिनट में बजरंग ने अपना दांव खेला और ईरानी पहलवान को चित्त कर दिया।

इसी के साथ उनकी जीत हो गई।

अब बजरंग को अपने अगले मैच में अजरबैजान के हाजी अलियेव का सामना करना है। 30 साल के अलियेव 2016 के रियो ओलंपिक खेलों में 57 किग्रा वर्ग का कांस्य जीत चुके हैं। वह 61 किग्रा में तीन बार के विश्व चैम्पियन और 65 किग्रा में दो बार के यूरोपीय चैम्पियन रह चुके हैं।

हालंकि ये दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं मिले हैं, लेकिन दोनों के बीच एकमात्र मुलाकात 2019 प्रो रेसलिंग लीग में हुई थी। पुनिया ने अलीयेव को 8-6 से हराकर अपनी टीम पंजाब रॉयल्स को एमपी योद्धा के खिलाफ जीत दिलाई थी।

टोक्यो ओलंपिक में, अलीयेव ने कजाकिस्तान के तीसरी वरीयता प्राप्त दौलेट नियाजकेबोव को 9-1 से हराकर अंतिम-चार चरण में प्रवेश किया। 16वें राउंड में उन्होंने सेनेगल के अदामा डियाट्टा को 4-0 से हराया था।

इससे पहले, बजरंग एक मुश्किल जीत के साथ 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। इस मुकाबले में बजरंग का सामना किर्गिस्तान के इरनाजार अकमातालेव से था।

अंतिम स्कोर 3-3 रहा लेकिन चूंकी वह पहले पीरियड में अधिक अंक जुटाने में सफल रहे, लिहाजा विजेता करार दिए गए।

पहले पीरियड की समाप्ति तक बजरंग 3-1 से आगे थे। दूसरे पीरियड में इरनाजार ने तीन अंक जुटाए लेकिन ये अंक एक-एक करके आए।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में...

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

editors

Read Previous

पूरे विश्व में कोरोना के 18.99 करोड़ से ज्यादा मामले

Read Next

आगरा में चौथी बार रद्द हुई ‘राम बारात’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com