झारखंड में महिलाओं को गरिमापूर्ण जीवन देगी ‘गरिमा परियोजना’

रांची, 28 जुलाई (आईएएनएस)| झारखंड के पाकुड जिले के हिरणपुर के बिझामारा गांव में तीन दिन पूर्व शनिवार की सुबह डायन बिसाही के आरोप में लोहे के रॉड से फूल सोरेन नाम की महिला को जख्मी कर दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए जब ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे थे, तो रास्ते में उनकी मौत हो गई।

इससे पहले गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व सिविल गांव निवासी भिनसारी देवी (55) की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक इस पर डायन होने का आरोप लगाया गया था।

राज्य के झारखंड में अंधविश्वास के कारण ऐसी कई घटनाएं हैं जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब सरकार इन घटनाओं को रोकने की पहल की है। सरकार अब डायन पीड़ित महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘गरिमा परियोजना’ की शुरूआत की है, जिसके तहत ऐसी महिलाओं को डायन रूपी पहचान से मुक्त करने का कार्य हो रहा है।

माना भी जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रकार की कुप्रथाएं प्रचलित हैं, जो ग्रामीण विकास की राह में अवरोधक का कार्य करती हैं। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी (जेएसएलपीएस) डायन कुप्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए गरिमा परियोजना के तहत पहल प्रारंभ की है।

ग्रामीण विकास विभाग के एक अधिकारी कहते हैं, ‘गरिमा परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए डायन कुप्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर एक सभ्य समाज की स्थापना और प्रत्येक महिला को गरिमामय जीवन देने के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है।’

उन्होंने कहा कि परियोजना का लक्ष्य बोकारो, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और लातेहार के 25 चयनित प्रखंडों के 342 ग्राम पंचायतों के 2,068 गांव तक पहुंचना है।

उन्होंने कहा कि ‘राज्य में अब तक 1000 से अधिक ऐसी महिलाओं की पहचान की जा चुकी है। उनकी सामाजिक, आर्थिक एवं मनोवैज्ञानिक मदद के लिए कार्य किया जा रहा है, जिससे आनेवाले दिनों में ये महिलाएं बिना किसी झिझक के अपने जीवन में आगे बढ़ सके।’

इस कड़ी में पीड़ित महिलाओं को ‘आर्टथेरेपी’ के माध्यम से मनोवैज्ञानिक चिकित्सा दी जा रही है। दो दिन पहले सिमडेगा जिले में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डायन कुप्रथा की पीड़ित महिलाओं को चित्रकारी के माध्यम से उनकी मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश की गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशक्षिक द्वारा विभिन्न गतिविधियों द्वारा महिलाओं का आत्मविश्वास वापस लाने का प्रयत्न किया जाता है।

गरिमा परियोजना के तहत चयनित 25 प्रखंडों के विभिन्न इलाकों में पीड़ितों की पहचान की जा रही है एवं उन्हें सामुदायिक संगठनों से जोड़कर आजीविका समेत उनकी हकदारी के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

जेएसएलपीएस की सीईओ नैंसी सहाय कहती हैं कि ‘गरिमा परियोजना के तहत डायन कुप्रथा से पीड़ित महिलाओं की पहचान कर उन्हे समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए लगातार प्रयास चल रहा है।’

उन्होंने बताया, ‘राज्य के 25 प्रखंडों को मार्च 2023 तक डायन कुप्रथा मुक्त बनाने का लक्ष्य लेकर लगातार जागरूकता एवं अन्य कार्य किए जा रहे है। इस पहल के जरिए पीड़ित महिलाओं की पहचान कर उनको आजीविका एवं सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।’

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

टी20 वर्ल्ड कप : दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा पाकिस्तान

Read Next

पीएम मोदी ने सीनियर अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने पर भारतीय महिला पहलवानों को दी बधाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com